---विज्ञापन---

इन 5 फिल्मों के नाम है सबसे ज्यादा Oscar Awards, 3 ने अलग-अलग कैटेगरी में जीते थे 11 अवॉर्ड्स

हर साल ऑस्कर अवॉर्ड्स होते हैं और भारतीय सिनेमा से लेकर विदेशी सिनेमा की तमाम फिल्में इसमें नॉमिनेट होती हैं. हालांकि बहुत कम ही ऐसी मूवी हैं, जो कि ऑस्कर अवॉर्ड में अपनी जीत दर्ज कर पाती हैं. वहीं, आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने नाम सबसे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड किए हैं. यहां तक कि एक फिल्म ने 11 ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

बेन-हर: लिस्ट में पहला नाम साल 1959 की मूवी 'बेन-हर' का है. इस मूवी को 12 नॉमिनेशन मिले थे, जिसमें से 11 ऑस्कर अवॉर्ड फिल्म ने अपने नाम किए थे. बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर, सिनेमेटोग्राफी आदि में अवॉर्ड हासिल किए थे.

टाइटैनिक: हॉलीवुड की फिल्म 'टाइटैनिक' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. ये एक शानदार फिल्म है और साल 1997 में रिलीज हुई थी. इस मूवी को 14 नॉमिनेशन मिले थे, जिसमें से 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. जिसमें से बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था.

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स द रिटर्न ऑफ द किंग: साल 2003 की मूवी 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स द रिटर्न ऑफ द किंग' भी सबसे ज्यादा ऑस्कर अवॉर्ड पाने की लिस्ट में शामिल है. इस मूवी ने भी 11 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे. जिसमें से बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी फिल्म के निर्देशक पीटर जैक्सन को मिला था.

वेस्ट साइड स्टोरी: लिस्ट में चौथे स्थान पर साल 1961 की मूवी 'वेस्ट साइड स्टोरी' शामिल है. जिसमें रेचल जेंग्लर, एंसेल एल्गोर्ट लीड रोल में नजर आईं है. यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है. इस मूवी ने 10 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे.

गिगी: साल 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'गिगी' एक म्यूजिकल कॉमेडी ड्रामा है. यह फिल्म एक अमीर प्लेबॉय और एक लड़की के बारे में है. इस फिल्म को कुल 9 ऑस्कर अवॉर्ड मिले थे.

First published on: Mar 16, 2026 10:23 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.