---विज्ञापन---
Rekha ने नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन को इस हीरोइन ने बनाया स्टार, एक फिल्म में मौका देकर बदली किस्मत

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. उन्हें सदी का महानायक कहा जाता है और उन्होंने अपने करियर में तमाम फिल्में की हैं. इतना ही नहीं एक्टर का उनके करियर के दौरान रेखा से भी नाम जुड़ा है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और वो सुपरहिट रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं जब अमिताभ बच्चन का करियर ढलान पर था और फिल्में काम नहीं कर रही थी तो उनका करियर बनाने में किसने मदद की और किसके कारण वह फिर से एक स्टार बने.

दरअसल, अमिताभ बच्चन के करियर को दोबारा से पटरी पर लाने वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी खुद जया बच्चन थीं. क्योंकि अमिताभ बच्चन लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे थे. वो लगातार 12 से 16 फ्लॉप फिल्में दे चुके थे और कोई भी डायरेक्टर उस दौरान उन्हें अपनी किसी भी फिल्म में कास्ट करने को तैयार नहीं था.

लेकिन साल 1973 में आई फिल्म जंजीर से अमिताभ बच्चन की किस्मत बदली थी. इस फिल्म को अमिताभ बच्चन को ऑफर होने से पहले तीन स्टार्स को अप्रोच किया गया था. दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और देव आनंद जैसे एक्टर्स ने फिल्म को ठुकरा दिया था. हालांकि बाद में जया बच्चन की सिफारिश पर प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन को यह रोल ऑफर किया और अमिताभ के साथ मूवी में जया बच्चन भी नजर आईं. क्योंकि अमिताभ के साथ उस दौरान कोई अन्य हीरोइन भी काम करने को राजी नहीं थी.

वहीं, जंजीर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही. 9 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म में अमिताभ और जया के अलावा प्राण, अजीत और बिंदु नजर आए थे. इतना ही नहीं इस मूवी की सफलता के बाद अमिताभ और जया ने 3 जून 1973 को शादी कर ली थी. बता दें कि इससे पहले दोनों ही फिल्म गुड्डी में साथ काम करने वाले थे, लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद अमिताभ को धर्मेंद्र से रिप्लेस कर दिया गया था. इसके बाद 1972 में अमिताभ और जया 'एक नजर' फिल्म में साथ आए और इसी बीच दोनों को प्यार हो गया और जंजीर की सफलता के बाद उन्होंने शादी कर ली.

जया बच्चन अपने दौर की एक शानदार एक्ट्रेस हुआ करती थी. वह अमिताभ से पहले इंडस्ट्री की स्टार कही जाती थीं. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की. उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया. इसके बाद वह आज पॉलिटिक्स में काफी सक्रिय हैं.

बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को लंबा वक्त हो गया है और कपल के दो बच्चे हैं, जिसमें एक का नाम अभिषेक बच्चन हैं जो कि बॉलीवुड में एक्टर हैं. वहीं दूसरी उनकी बेटी श्वेता बच्चन है. वहीं, जया बच्चन और अमिताभ की नेटवर्थ की बात करें तो दोनों ही करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. कपल की कुल संपत्ति 1,578 करोड़ रुपये से ज्यादा है.