---विज्ञापन---

प्रभास की ‘स्पिरिट’ ही नहीं, इन फिल्मों और शोज के सेट पर भी हो चुका है हादसा, एक सीरियल पर आग लगने से गई थी 52 लोगों की जान

प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्पिरिट की शूटिंग में व्यस्त है. फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं और इसमें प्रभास के अलावा तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं. वहीं, फिल्म की शूटिंग के दौरान 9 अप्रैल को सेट पर एक हादसा हो गया है.

दरअसल, तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पिरिट के सेट पर जब ये हादसा हुआ तो एक्टर प्रभास सेट पर मौजूद नहीं थे. इस हादसे में एक क्रू मेंबर घायल हो गया है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी मूवी के सेट पर हादसा हुआ है. इससे पहले भी कई फिल्मों और शोज पर हादसा हो चुका है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

टॉप गन: हॉलीवुड फिल्म टॉप गन, जो कि 1986 में आई थी. इस फिल्म के सेट पर स्टंट पायलट और एरियल कैमरामैन आर्ट शॉल की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी.

शूटआउट एट वडाला: लिस्ट में बॉलीवुड फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' भी शामिल है. एक्शन सीन के दौरान जॉन अब्राहम बाल बाल बचे थे. दरअसल, क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर ने जॉन पर 1.5 फीट की दूरी से खाली गोली चलाई थी, जो कि 15 फीट की दूरी से चलानी थी. जिसके कारण जॉन के गर्दन में चोट लग गई थी और कॉलरबोन पर जलने का निशान बन गया था.

कुली: 1982 की अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'कुली' के सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ था. एक एक्शन सीन के दौरान अमिताभ को पेट में गंभीर चोट लग गई थी. जिससे वह लंबे वक्त तक बीमार रहे थे.

द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान: टीवी शो द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान जो कि 1989 में आया था. इस शो के सेट पर भयानक आग गई थी, जिसमें 52 लोगों की जान चली गई थी. इतना ही नहीं लीड एक्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गया था.

देवदास: साल 2002 की फिल्म देवदास के सेट पर भी आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी.

भूत बंगला: वहीं, अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के शूटिंग के दौरान भी एक हादसा हुआ था. अक्षय कुमार एक स्टंट के दौरान सेट पर गिर गए थे और उन्हें चोट लग गई थी.

First published on: Apr 10, 2026 01:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.