Saturday, 21 March, 2026

---विज्ञापन---

सिर्फ ‘धुरंधर 2’ ही नहीं, जब बॉलीवुड की इन फिल्मों पर लगा ‘प्रोपेगेंडा’ का ठप्पा, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुई जबरदस्त हिट

धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म रिलीज के बाद से ही ट्रेंड हो रही है और लोगों के बीच इसको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह फिल्म एक प्रोपेगैंडा है. इतना ही नहीं इसके अलावा भी कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में, जिन्हें लोगों ने प्रोपेगैंडा बताया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

संजू: संजय दत्त की लाइफ पर बना रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' को लोगों ने प्रोपेगैंडा बताया था. लोगों ने कहा था कि यह मूवी सिर्फ संजय दत्त की इमेज साफ करने के लिए बनाई गई है.

आर्टिकल 370: यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' भी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बारे में दिखाया गया है. जिसे ज्यादातर लोगों ने प्रोपेगैंडा कहा था.

द कश्मीर फाइल्स: 'द कश्मीर फाइल्स' साल 2022 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म जम्मू कश्मीर में घटी 32 साल पहले की घटना के बारे में है. जब कश्मीरी हिंदू और ब्राह्मणों की बर्बरता से हत्या कर दी गई थी. फिल्म वास्तविक घटना पर आधारित है. हालांकि इसके बाद भी इसे लोगों ने प्रोपेगैंडा बताया था. लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.

द केरल स्टोरी: अदा शर्मा स्टारर 2023 की फिल्म 'द केरल स्टोरी' का नाम भी इसमें शामिल है. यह फिल्म उन महिलाओं के बारे में जिनका धर्म परिवर्तन कराया गया था. फिल्म को लेकर देश भर में खूब विरोध हुआ था और लोगों ने इसे एक प्रोपेगैंडा बताया था.

स्वातंत्र्य वीर सावरकर: रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. यह फिल्म ऐसे तो वीर सावरकर के बारे में है. हालांकि लोगों ने फिल्म को प्रोपेगैंडा बताया था.

First published on: Mar 21, 2026 11:27 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.