---विज्ञापन---
Divya Bharti, Sridevi या Madhuri नहीं, इस हसीना ने एक साल में दी थी 8 ब्लॉकबस्टर हिट, आज तक नहीं टूटा ये रिकॉर्ड

बॉलीवुड में तमाम ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्में की है और उनकी ये फिल्में जबरदस्त हिट रही हैं. 90 के दशक की ये हसीनाएं एक वक्त पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर चुकी हैं और कई एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्हें उनकी पहली ही मूवी से पॉपुलैरिटी हासिल हो गई है. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने एक साल में 8 सुपरहिट फिल्में दी हैं और आज भी वह लोगों की फेवरेट हैं. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 53 साल की रवीना टंडन की. जिन्होंने 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म पत्थर के फूल से की थी. रवीना अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई थी. इसके बाद वह दिलवाले, मोहरा, खिलाड़ियों के खिलाड़ी जैसी कई फिल्मों में नजर आईं.

हालांकि रवीना ने साल 1994 में बॉक्स ऑफिस पर राज किया था. दरअसल, इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज हुई थी, जो कि सुपरहिट रही थी. एक्ट्रेस की मूवी मोहरा 1994 में आई थी और इसमें उनके साथ सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे. इस फिल्म में उनका गाना तू चीज बड़ी है मस्त मस्त जबरदस्त हिट रहा और रवीना को काफी पॉपुलैरिटी भी मिली थी. यह गाना आज भी आइकॉनिक बना हुआ है. इसके बाद वह गोविंदा, शाहरुख खान, अजय देवगन जैसे बड़े एक्टर्स के साथ नजर आईं थी.

1994 में उनकी मोहरा के अलावा, लाड़ला, दिलवाले, आतिश, अंदाज अपना अपना जैसी तमाम फिल्में रिलीज हुईं और उन्होंने एक ही साल में 8 सुपरहिट फिल्में दे डाली. इतना ही नहीं इन 8 फिल्मों में से 4 ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था.

हालांकि इसके बाद रवीना शाहरुख खान के साथ 1995 में फिल्म 'जमाना दीवाना' में नजर आईं थी. लेकिन वो कुछ खास नहीं रही. बताया जाता है कि यश चोपड़ा रवीना को शाहरुख खान के साथ फिल्म डर में कास्ट करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था. हालांकि डर एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. वहीं, साल 2006 में रवीना ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था और फिर काफी वक्त के बाद ओटीटी पर कमबैक किया और वह वेब सीरीज आरण्यक में नजर आईं. बता दें कि रवीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल में दिखाई देंगी.

बता दें कि रवीना टंडन करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. जीक्यू की रिपोर्ट के मुताबिक रवीना की नेटवर्थ 166 करोड़ है. साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा ही फोटोज वीडियो पोस्ट करती रहती हैं.

एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी. कपल की एक बेटी है जिसका नाम राशा थडानी है, जो कि फिल्म आजाद से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं. इतना ही नहीं रवीना ने दो बेटियों को गोद भी लिया, जिनकी पढ़ाई से लेकर शादी तक की सारी जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई है.