---विज्ञापन---
Dhurandhar नहीं, सिनेमाघरों में 100 दिन हाउसफुल रही थी ये बॉलीवुड फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर की अकूत कमाई

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ दो महीने से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में छाई रहीं. लेकिन क्या आपको बॉलीवुड की उस फिल्म के बारे में पता है जो सिनेमाघरों में 100 दिन तक हाउसफुल रही और धुआंधार कमाई की थी. फिल्म में शामिल स्टार्स रातोंरात स्टार बन गए थे.

पिछले दिनों पूरे देशभर में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज देखने को मिला. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म की दीवानगी अब भी देखने को मिल रही है. दो महीनेबाद भी फिल्म सिनेमाघरों में बनीं हुई है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, जो सिनेमाघरों में 100 दिन हाउसफुल रही थी.

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म आराधना की, जो एक शानदार रोमांटिक फिल्म है. ये वो फिल्म थी, जिसने राजेश खन्ना की जिंदगी को बदल कर रख दिया और उन्हें रातों-रात स्टार बना डाला था.

साल 1969 में आई ‘आराधना’ एक शानदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें राजेश खन्ना के साथ शर्मिला टैगोर ने लीड रोल निभाई थी. आराधना ने बॉक्स ऑफिस पर उतरते ही इतिहास रच दिया था. फिल्म को भरपूर प्यार मिला. इसकी कास्ट और कहानी को खूब सराहा गया.

‘आराधन’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई, बल्कि ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म भी बनी, जो सिनेमाघरों में लगातार 100 दिनों तक चली. तीन महीने से ज्यादा समय तक लगातार इसे थिएटर्स में देखा गया.

फिल्म में राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की केमिस्ट्री ने दर्शाकों के दिल और दिमाग पर कब्जा कर लिया. कहानी के साथ ही इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट साबित हुए. इसमें शामिल गाना "मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू", आज भी दर्शकों के दिल में बसा हुआ है.

महज 80 से 85 लाख रुपये के बजट में बनीं इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 7 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस पर आराधना ब्लॉकबस्टर साबित हुई और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. देशभर में ये फिल्म तीन साल तक चलती रही. फिल्म ने राजेश खन्ना को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था.