---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन नहीं ये सुपरस्टार था जया बच्चन का पहला प्यार, साथ में कर चुकीं कई बार काम

This Superstar Was Jaya Bachchan's First Love: हिन्दी सिनेमा इंडस्ट्री में जितने एक्टर्स होते हैं, उतनी ही उनसे जुड़ी अनोखी कहानियां होती हैं. इसमें भी ज्यादातर कहानियां एक्टर्स की लव स्टोरी होती हैं. आज हम आपको जया बच्चन से जुड़ी एक अनोखी कहानी बताने वाले हैं, जया बच्चन के पहले प्यार के बारे में बताएंगे.

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और राज्य सभा सांसद जया बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. हमेशा अपने गुस्से और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली जया बच्चन पहले अपने मासूम और चुलबुले स्वभाव के लिए पहचानी जाती थी.

इसके अलावा, इंडस्ट्री में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी भी काफी पॉपुलर है. लेकिन क्या आप जानते हैं अमिताभ बच्चन से पहले जया का दिल किसी और एक्टर के लिए धड़कता था.

जया भादुड़ी जिस एक्टर पर फिदा थीं वो कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के दोस्त धर्मेंद्र थे. इस बात का खुलासा खुद जया बच्चन ने 19 साल पहले किया था.

दरअसल, जया बच्चन साल 2007 में करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में गई थीं, जहां उन्होंने बताया था कि पहले उन्हें एक्टर धर्मेंद्र पर क्रश था. वो जब भी धर्मेंद्र को देखती थीं तो उनसे काफी प्रभावित हो जाती थीं.

'कॉफी विद करण' शो में जया बच्चन ने कहा था कि जब उन्होंने धर्मेंद्र को पहली बार देखा था, तब वह काफी घबरा गई थीं. उन्होंने कहा, 'मैं इतनी नर्वस हो गई थी कि धर्मेंद्र को अपने सामने देखकर मैं सोफे के पीछे जाकर छिप गई थी. धर्मेंद्र मुझे उस तक कोई एक्टर नहीं बल्कि 'ग्रीक गॉड' लग रहे थें.

जया बच्चन ने आगे कहा कि वो धर्मेंद्र को पसंद करती थी, वो उन्हें बहुत अच्छे लगते थे. वो तो उनसे शादी करना चाहती थी लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और 4 बच्चों के पिता भी थे. इसलिए उनका सपना टूट गया. लेकिन आज भी वो उनका खूब सम्मान करती हैं.

First published on: Apr 09, 2026 01:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.