---विज्ञापन---
‘श्रीराम से लेकर माता सीता’ तक, कंफर्म हुई रामायण की स्टारकास्ट, फिल्म में धमाल मचाएंगे ये कलाकार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली बड़े बजट की फिल्म रामायण इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस मूवी में तमाम बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे एक्टर्स होंगे. वहीं, फिल्म की कास्ट कंफर्म हो गई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि कौन एक्टर कौन सा रोल करेगा.

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का रोल करेंगे. वहीं, साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म में माता सीता का किरदार निभाएंगी.

साउथ एक्टर यश फिल्म में रावण का रोल करेंगे और सनी देओल रामायण में भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे.

रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का रोल करने वाले अरुण गोविल नितेश तिवारी की रामायण में राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे. साथ ही एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे.

लारा दत्ता फिल्म में कैकेयी का रोल करेंगे और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभाएंगी.

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इस फिल्म में मंदोदरी का रोल करते हुए दिखाई देंगी.