---विज्ञापन---
Netflix की सबसे धांसू मर्डर-मिस्ट्री, कहानी देख हिल जाएंगी दिमाग की नसें

Kohhra: अगर आप मर्डर-मिस्ट्री देखने के शौकीन हैं, तो ये सीरीज खासकर आपके लिए हैं. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस मर्डर मिस्ट्री की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फ्रेम खुलते ही इस सीरीज में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या हो जाती है. इसके आगे की कहानी इसी मर्डर के छानबीन की है. हाल ही में इस सीरीज का Netflix पर दूसरा पार्ट आया है.

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस हिट सीरीज का हाल ही में दूसरा सीजन आया है. इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई है. पहले सीजनकिया के साथ ही इस सीरीज का दूसरा सीजन भी काफी पसंद किया गया.

मर्डर-मिस्ट्री से भरपूर इस सीरीज की कहानी आपके दिलों-दिमाग में जगह बना लेगी. इसका हर एक एपिसोड धमाकेदार है. इसके पहले एपिसोड से ही सस्पेंस शुरू होता है, जो आखिर तक बरकरार रहता है.

थ्रिल से भरपूर इस सीरीज के अबतक दो सीजन आ चुके हैं. इसका पहला सीजन साल 2023 में आई थी. वहीं दूसरा सीजन हाल ही में आया है. दोनों ही सीजन की कहानी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है.

हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स वेब सीरीज 'कोहरा' की, जो एक धांसू क्राइम थ्रिलर सीरीज है. इस सीरीज के पहले सीजन में पंजाब के एक शहर में एक युवा NRI की मौत की जांच करने वाले दो पंजाबी पुलिसवालों के बारे में है. मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की प्रक्रिया में पुलिस वाले अपनी-अपनी लड़ाइयां भी लड़ते हैं.

वहीं इसका दूसरा सीजन एक गहरे मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमता है. पंजाब के एक गांव में रहस्यमई तरीके से मर्डर होता है, जिसके बाद पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जान लगा देती है.