---विज्ञापन---
Netflix पर आ रहा एंटरटेनमेंट का तूफान, एक साथ स्ट्रीम हो रही ये धांसू फिल्में-सीरीज

अगर आप भी हर हफ्ते ये सोचकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, कि इस बार क्या देखें, तो इस बार Netflix ने आपकी टेंशन खत्म कर दी है. 15 से 18 अप्रैल के बीच प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. ड्रामा, थ्रिलर, सस्पेंस से लेकर डॉक्यूमेंट्री तक... हर तरह का कंटेंट इस हफ्ते रिलीज हो रहा है, जो आपके वीकेंड को पूरी तरह एंटरटेनिंग बना देगा.

15 अप्रैल को रिलीज हो रही 'मेड विद लव' एक दिलचस्प कहानी है, जिसमें एक जिद्दी लेकिन टैलेंटेड शेफ अपनी मां के पुराने रेस्टोरेंट को बचाने की जद्दोजहद करती नजर आती है. ट्विस्ट तब आता है, जब उसे अपने ही नापसंद पार्टनर के साथ काम करना पड़ता है.

इसी दिन आने वाली 'फेक प्रोफाइल' सस्पेंस से भरपूर है, जहां एक कपल का हनीमून अचानक खौफनाक मोड़ ले लेता है. जिसके बाद शुरू हुई कहानी आपको हैरान कर देगी.

16 अप्रैल को 'बीफ सीजन 2' दर्शकों को ब्लैकमेल और पावर गेम की दुनिया में ले जाएगा. इसमें दो कर्मचारी अपने बॉस की लड़ाई का वीडियो बनाकर खुद ही बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं. कहानी में हर मोड़ पर नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा.

17 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट काफी लंबी है. '180' एक छोटे से झगड़े के बाद बदले की खतरनाक कहानी दिखाती है, जिसके हर एक सीन का सस्पेंस आपको पलक झपकाने तक नहीं देगा.

जबकि 'ए गोरिल्ला स्टोरी' नेचर लवर्स के लिए खास डॉक्यूमेंट्री है. जिसमें गोरिल्ला की जिंदगी को करीब से दिखाया गया है. वहीं 'अल्फा मेल्स सीजन 5' में दोस्तों की जिंदगी और रिश्तों की उलझनों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है.

इसके अलावा 'रूममेट्स' कॉलेज लाइफ की दोस्ती और टकराव की कहानी लेकर आ रही है. 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली 'डिनायल' एक सच्ची घटना पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें एक महिला अपने सच के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ती है.

बहरहाल, इस हफ्ते Netflix पर एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज तैयार है. अगर आप वीकेंड पर बिंज-वॉचिंग का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है.