---विज्ञापन---
8.1 रेटिंग वाली Netflix की ये रोमांटिक सीरीज देख भूल जाएंगे बॉलीवुड फिल्में, हर एक एपिसोड भरा है प्यार और इमोशंस से

Netflix Trending Romantic Series: नेटफ्लिक्स एक ऐसा ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जहां पर न सिर्फ थ्रिलर, क्राइम और सस्पेंस जैसी फिल्में और सीरीज देखने को मिलती हैं. वहीं इस प्लेटफॉर्म पर कई शानदार और बेहतरीन रोमांटिक वेब सीरीज भी हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक कोरियन वेब सीरीज धमाल मचा रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह एक रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज है, जो कि इन दिनों नेटफ्लिक्स पर काफी ट्रेंड हो रही है. इस सीरीज के 12 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड बेहद मजेदार है.

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह है कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड. जिसका डायरेक्शन यू यंग-यून ने किया है.

इस सीरीज में लीड रोल में किम स्योन हो, गो यून जंग, सोता फुकुशी, ली यी-डैम, चोई वू-सुंग नजर आए है.

इस सीरीज में 12 एपिसोड हैं और इसे IMDB पर 8.1 की रेटिंग मिली हैं. इसका हर एक एपिसोड बेहद मजेदार है कि आप इसे एक बार में देखे बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे.

सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक ऐसी महिला के बारे में है, जो कि एक एक्ट्रेस होती है और एक मूवी से वह रातों-रात स्टार बन जाती है और इस बीच उसकी मुलाकात एक ट्रांसलेटर से होती है, जो अनेक भाषाएं जानता है. दोनों के बीच कई रोमांटिक पल दिखाए गए हैं. वहीं, हर एपिसोड के साथ इसकी दिलचस्पी बढ़ती जाती है. लेकिन इस मूवी में एक ऐसा सस्पेंस है, जो आपको हैरान करेगा.