---विज्ञापन---
Netflix की 5 सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्में, चौथी देख दहल जाएगा दिल

अगर आप ओटीटी पर कुछ डरावना देखना चाहते हैं तो ये फिल्में आपके लुए हैं. ओटीटी पर मौजूद कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इन फिल्मों की कहानी ऐसी हैं, जो आपका दिमाग को झकझोर देंगी और आखिर तक सीट से उठने न देंगी. ये सारी फिल्में आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएंगी. चलिए जानते हैं.

Shaitaan- ये एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है. फिल्म में अजय देवगन, आर. माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडिवाला लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक परिवार की शांत छुट्टियों से शुरू होती है, लेकिन वनराज नाम का रहस्यमय शख्स उनकी जिंदगी में खौफ भर देता है. इस फिल्म की कहानी बड़ी भयानक है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

Ghost Stories- Netflix की इस हॉरर फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां हैं, जिन्हें जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी बड़ी ही भयानक है. फिल्म में जान्हवी कपूर, शोभिता धूलिपाला और मृणाल ठाकुर जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं.

Maa- ये एक शानदार माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी में एक मां अपनी बेटी के साथ पति के पैतृक गांव जाती है, जहां बेटी एक खतरनाक श्राप की चपेट में आ जाती है. ऐसे में अपनी बेटी को बचाने के लिए मां को काली देवी जैसी शक्तियों का सहारा लेना पड़ता है. ये फिल्म Netflix पर मौजूद है.

Bulbbul- अन्विता दत्त के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक शानदार हॉरर फिल्म है, जो एक सामाजिक संदेश भी देती है. इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में है. इसकी कहानी आपको बेहद पसंद आएगी.

Baramulla- कश्मीर घाटी के बारामुल्ला पर आधारित इस सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर फिल्म की कहानी आपको अंदर से झकझोर देगी. कहानी डीएसपी रिदवान सैयद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर में रहस्यमई तरीके से लापता हो रहे बच्चों की जांच करता है. इस जांच के दौरान कुछ ऐसे भयानक सच सामने आते है कि हर कोई हैरान रह जाता है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.