---विज्ञापन---
Netflix पर टॉप ट्रेंडिंग के साथ धूम मचा रही ये फिल्म, रणवीर और सनी पाजी का भी जलवा; देखें टॉप 10 मूवीज लिस्ट

OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर इन दिनों फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड तीनों इंडस्ट्री की मूवीज टॉप-10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने के लिए भिड़ी हुई हैं. इस हफ्ते की लिस्ट में कई बड़े स्टार्स की फिल्में शामिल हैं, लेकिन नंबर 1 की कुर्सी किसी और ने हथिया ली है.

सबसे पहले बात करते हैं, टॉप पोजीशन की... 'मर्दानी 3' इस समय नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग से सजी इस फिल्म को थिएटर के बाद ओटीटी पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है, कि ये फिल्म लगातार दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.

वहीं, दूसरे नंबर पर है 'धुरंधर', जिसमें रणवीर सिंह का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला. थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. भले ही ये नंबर 1 पर नहीं है, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं दिख रही.

तीसरे नंबर पर 'बॉर्डर 2' का कब्जा है. सनी देओल की इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. देशभक्ति और एक्शन से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

लिस्ट में चौथे नंबर पर 'मेड इन कोरिया' है, जो अपनी कहानी और प्रेजेंटेशन की वजह से चर्चा में बनी हुई है. वहीं पांचवें स्थान पर साउथ फिल्म 'विथ लव' है, जिसने पहले थिएटर में और अब ओटीटी पर भी दर्शकों का दिल जीता है.

छठे नंबर पर Peaky Blinders: The Immortal Man ट्रेंड कर रही है. Cillian Murphy की इस सीरीज को दुनियाभर में काफी पसंद किया जा रहा है.

सातवें नंबर पर हॉलीवुड की साई फाई फिल्म War Machine बनी हुई है, जिसे एक्शन और विजुअल्स के लिए सराहा जा रहा है. वहीं आठवें नंबर पर Jolly LLB 3 है, जिसमें Akshay Kumar और Arshad Warsi की जोड़ी दर्शकों को खूब हंसा रही है.

नौवें नंबर पर Raazi फिर से ट्रेंड कर रही है. Alia Bhatt की इस स्पाई थ्रिलर को आज भी लोग उतना ही पसंद कर रहे हैं. वहीं, दसवें नंबर पर Anora है, जिसने Academy Awards में कई अवॉर्ड जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई है.

बहरहाल, इस हफ्ते की नेटफ्लिक्स टॉप-10 लिस्ट में हर तरह का कंटेंट मौजूद है. एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर और कॉमेडी. अगर आप वीकेंड पर कुछ देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट गाइड साबित हो सकती है.