---विज्ञापन---

Netflix की इस कोर्ट रूम ड्रामा में मिलेगा जबरदस्त सस्पेंस, आखिरी 30 मिनट में होगा बड़ा खेल

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक तमाम ऐसी फिल्में है, जो कि कोर्ट रूम की कहानियों पर बनी है. फिर चाहे वो जय भीम हो या फिर पिंक. ये ऐसी बेहतरीन मूवी हैं, जो रियल लाइफ कोर्ट रूम का मजा देती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में है.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक ऐसी मूवी की जो कि 10 करोड़ के कम बजट में बनी है. हालांकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया. फिल्म ने कुल 49 करोड़ की कमाई की है.

यह मूवी साउथ सिनेमा की कोर्ट स्टेट वर्सेस ए नोबडी है. यह एक तेलुगु कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसका डायरेक्शन राम जगदीश ने किया है.

10 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 14 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा है.

कोर्ट स्टेट वर्सेस ए नोबडी फिल्म में प्रियदर्शी पुलिकोंडा, शिवाजी, रोहिणी और हर्षवर्धन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

7.9 की रेटिंग वाली ये फिल्म एक किशोर और वकील के बारे में है. फिल्म में दिखाया जाता है कि एक लड़की अमीर परिवार की लड़की से प्यार करने लगता है, लेकिन लड़की के परिवार वाले उसे झूठे केस में फंसा देते हैं. जिसके बाद वकील उसे इस मामले से बचाने के लिए उसका केस हाथ में लेता है. फिल्म के आखिरी 30 मिनट में असली राज सामने आता है.

First published on: Jan 26, 2026 04:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.