---विज्ञापन---
Netflix पर तूफान मचा रही 2 घंटे 21 मिनट की ये सस्पेंस थ्रिलर, क्लाइमेक्स देख 360 डिग्री घूम जाएगा दिमाग

Netflix Best Suspense Thriller Film: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्में या सीरीज देखना काफी पसंद है, तो हमारे पास आपके के लिए एक बेहतरीन फिल्म है, जिसकी कहानी आपको कुर्सी से हिलने तक नहीं देगी. वहीं इसका क्लाइमेक्स आपके दिमाग को 360 डिग्री तक घुमा देगा. चलिए आपको इस फिल्म की कहानी और किरदार से रूबरू करवाते हैं.

इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी शुरुआत में आपको एक नॉर्मल और अवेज सी स्टोरी लगती है, लेकिन जैसे-जैसे मूवी आगे बढ़ती है, इसका सस्पेंस गहरा हो जाता है और कहानी में थ्रिलर का लेवल भी बढ़ जाता है.

इस फिल्म की कहानी में धीरे-धीरे ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आएंगे, जो आपके दिमाग को पूरी तरह से घुमा कर रख देंगे. एक बार ये फिल्म देखने के बाद आप सालों तक इसकी कहानी को भुला नहीं पाएंगे.

हम जिस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'महाराजा' है. इस फिल्म में ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं, जिसे देख ताली बजाए बिना नहीं रह सकते हैं.

इस फिल्म की कहानी शुरुआत पुलिस कंप्लेंट से होती है, जो एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति करवाने आता है. इस व्यक्ति की शिकायत होती है कि इसके घर से एक कचरे का डिब्बा चोरी हो गया है.

पहले तो पुलिस उसकी FIR लिखने से मना कर देती है, लेकिन बहुत कोशिशों के बाद आखिरकार पुलिस उसकी शिकायत दर्ज करती है, जिसके बाद फिल्म की असली कहानी शुरू होती है.

Netflix पर मौजूद 2 घंटे 21 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है.