Wednesday, 11 March, 2026

---विज्ञापन---

Netflix की ये 8 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज है बवाल, इस तगड़ी मिस्ट्री की कहानी घूमा देगी दिमाग

नेटफ्लिक्स पर तमाम फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं. वहीं, आज कल लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं. आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि बेहद शानदार है. सिर्फ 8 एपिसोड की यह सीरीज आपका दिमाग घुमा देगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज किलर सूप की. जो कि 2024 में रिलीज हुई थी. इसमें मनोज बाजपेयी, कोंकणा सेन शर्मा साथ में नजर आई हैं.सीरीज का डायरेक्शन अभिषेक चौबे ने किया है.

इसकी कहानी को लेकर बात करें तो यह एक डार्क कॉमेडी है. जो कि स्वाती नाम की एक महिला के बारे में है. जो कि पहले एक नर्स हुआ करती थी और बाद में वह होम शेफ बन जाती है और रेस्टोरेंट खोलने का सपना देखती है.

हालांकि स्वाती अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं होती है और इस बीच वह अपने लवर उमेश के साथ मिलकर एक खतरनाक प्लान करती है.

लेकिन जब स्वाति के पति प्रभु को उमेश और उसकी पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चल जाता तो वह अनजाने में उनकी मौत हो जाती है और उसके बाद स्वाति उमेश मिलकर उसकी लाश को ठिकाने लगा देते हैं. बाद में स्वाति उमेश को ही सभी के सामने प्रभु बनाकर पेश करती है. लेकिन फिर कहानी में आखिर में आता है मजेदार ट्विस्ट.

यह सीरीज कथित तौर पर महाराष्ट्र की एक रियल लाइफ घटना से इंस्पायर है. इस सीरीज के 8 एपिसोड हैं और सभी बेहद मजेदार है. इसे आईएमडीबी पर 6.3 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 08, 2026 04:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.