---विज्ञापन---
किताबों पर बनी हैं Netflix पर मौजूद ये क्राइम थ्रिलर फिल्में, एक-एक कहानी में छुपा है तगड़ा रहस्य

बॉलीवुड में तमाम फिल्में हर साल बनती हैं, रिलीज होती हैं. हालांकि कुछ ही फिल्में ऐसी हैं जो अपनी कहानी को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं. लेकिन आज हम कुछ ऐसी सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जो कि किताबों, नॉवेल्स पर बनी हैं. ये फिल्में अपनी कहानी को लेकर खूब पसंद भी की गई हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

मोनिका, ओ माय डार्लिंग: साल 2022 में रिलीज हुई राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' एक डार्क कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री है. यह एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जो एक खतरनाक कॉर्पोरेट साजिश में फंस जाता है. यह फिल्म कीगो हिगाशिनो की बुरुतासु नौ शिंजो की किताब पर आधारित है. ये मूवी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

जाने जान: लिस्ट में दूसरा नाम करीना कपूर की फिल्म 'जाने जान' का नाम भी शामिल है. जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक सिंगल मदर के बारे में है, जिसकी बेटी गलती से अपने पिता की हत्या कर देती है और बाद में वह इसे छुपाते हैं. यह फिल्म कीगो हिगाशिनो की किताब 'द डिवोशन ऑफ सरपेक्ट एक्स' पर आधारित है. ये मूवी नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

7 खून माफ: साल 2011 की प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 7 खून माफ भी किताब पर आधारित है. यह फिल्म एक ऐसी महिला के बारे में है, जो कि अपने पतियों की हत्या कर देती है. फिल्म रस्किन बॉन्ड की किताब 'सुजैंस सेवन हस्बैंड' पर आधारित है. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

'हसीन दिलरुबा: विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'हसीन दिलरुबा' साल 2021 में रिलीज हुई थी. यह एक क्राइम थ्रिलर मूवी है. इस फिल्म की कहानी एक शादीशुदा कपल के बारे में है, जिसमें से पत्नी का अपने ही देवर के साथ अफेयर होता है. फिल्म रोआल्ड डाहल की किताब 'लैम्ब टू द स्लॉटर' पर आधारित है. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

द गर्ल ऑन द ट्रेन: परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' एक शराबी तलाकशुदा महिला पर आधारित है. जो कि एक हत्या की जांच में उलझ जाती है. यह फिल्म पॉला हॉकिन्स की नॉवेल 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पर बनी है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

खुफिया: तबू, वामिका गब्बी और अली फजल स्टारर फिल्म 'खुफिया' साल 2023 में आई थी और इसका डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया था. फिल्म एक जासूस के बारे में है, जो देश के सीक्रेट्स किसी दूसरे देश को बेचता है. यह एक रियल इंसीडेंट से इंस्पायर कहानी है. फिल्म अमर भूषण की नॉवेल 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर आधारित है. ये मूवी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.