---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स की 5 सबसे कमाऊ फिल्में, तीसरी वाली सालों तक नंबर 1 बनी रही

Netflix Highest Grossing Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. आज हम आपको यहां मौजूद कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने नेटफ्लिक्स को सबसे ज्यादा पैसा कमाकर दिए है. आइए इन फिल्मों की पूरी लिस्ट देखते हैं.

के-पॉप डेमन हंटर्स- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर ये एनिमेटेड म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म है, जिसे नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया है. ये नेटफ्लिक्स पर अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है. इसे करीब 54.1 करोड़ घंटों से ज्यादा की व्यूअरशिप मिली है. बेहद ही कम बजट में तैयार इस फिल्म ने खूब मुनाफा कमाया है.

रेड नोटिस- लिस्ट में दूसरे नंबर पर रेड नोटिस फिल्म है. करीब 1600 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया. ये फिल्म सालों तक नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी रही.

डोंट लुक अप- लिस्ट में तीसरे नंबर पर डोंट लुक अप फिल्म का नाम है. इस फिल्म की कहानी भी दर्शकों को नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद आई है. फिल्म ने नेटफ्लिक्स को जबरदस्त प्रॉफिट कमाकर दिया था. इसे करीब 40.8 करोड़ घंटे की व्यूअरशिप मिली थी.

कैरी ऑन- ये फिल्म रिलीज होते ही टॉप 3 पर पहुंच गई थी. इसकी जबरदस्त कहानी आज भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. नेटफ्लिक्स पर फिल्म को जबरदस्त व्यूअरशिप मिली है.

बर्ड बॉक्स- नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को बनाने में करीब 20 मिलियन डॉलर की लागत आई थी. इस फिल्म की पॉपुलैरिटी आज भी देखने को मिलती है. इसे नेटफ्लिक्स पर 32.5 करोड़ घंटे की धांसू व्यूअरशिप मिली है.

First published on: Apr 13, 2026 03:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.