---विज्ञापन---
नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे धांसू थ्रिलर फिल्में, चौथी की कहानी देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. लेकिन अगर आप कन्फ्यूज हैं कि यहां देखें क्या? तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे जबरदस्त थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. इन पांचों फिल्मों में आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा. इनकी कहानी बड़ी दिलचस्प है.

Nayattu- नयट्टू साल 2021 में आई एक जबरदस्त मलयालम भाषा की ड्रामा थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में कुंचाको बोबन, जोजू जॉर्ज और निमिषा सजयन लीड रोल में हैं. इसकी कहानी तीन पुलिसवालों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गलत मामले में फंसाए जाते हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Visaranai- क्राइम और थ्रिल से भरपूर ये तमिल फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी 4 बेकसूर मजदूरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पुलिस चोरी का जुर्म कबूलने के लिए मजबूर करती है. ऐसे में एक ईमानदार पुलिस ऑफिस उनकी मदद करता है, लेकिन इसके बाद वो एक और समस्या में फंस जाते हैं. पूरी कहानी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Kappela- रोमांस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे गलती से एक नंबर डायल करने पर एक लड़के से प्यार हो जाता है. लेकिन जब वो उस लड़के से मिलने जाती है, तो उसकी मुलाकात किसी और से हो जाती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Operation Java- सस्पेंस क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. शुरू से लेकर अंत तक इस फिल्म को कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. इसकी कहानी कोची साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों की एक टीम के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमई अपराधों और गैरकानूनी गतिविधियों की जांच के मिशन पर निकलती है. इसकी पूरी कहानी आपको जियोहॉटस्टार पर मिलेगी.

Maharaja- अगर आप सस्पेंस के मामले में सबसे अलग कुछ देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए. इस फिल्म का क्लाइमैक्स का माथा घुमा देगा. विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है, जब एक बाप पुलिस स्टेशन में डस्टबिन खो जाने की रिपोर्ट लिखवाता है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.