---विज्ञापन---

Netflix की ये 5 धांसू क्राइम थ्रिलर फिल्में देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली, सस्पेंस ऐसा कि एक पल भी स्क्रीन से नहीं हटेगी नजर

नेटफ्लिक्स पर तमाम ऐसी सस्पेंस से भरपूर क्राइम थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. वहीं, आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो अंत तक आपको बांधें रखेंगी. इन फिल्मों का सस्पेंस बेहद जबरदस्त है कि आपकी नजर स्क्रीन से नहीं हटेगी. यहां तक कि इन मूवीज का क्लाइमैक्स भी बेहद शानदार है, जो आपका दिमाग घुमा देगी. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

जाने जान: साल 2023 में रिलीज हुई मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर फिल्म 'जाने जान' एक सिंगल मदर के बारे में है, जो अपने ही पति का मर्डर कर देती है, लेकिन उसका पड़ोसी इस मर्डर को छुपाने में मदद करता है. लेकिन क्या अंत में पुलिस असली कातिल को पकड़ने में कामयाब होगी. क्योंकि इस मूवी की एंडिंग बेहद हैरान करने वाली है. फिल्म में करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत नजर आए हैं.

खुफिया: 'खुफिया' फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है. फिल्म एक इंटेलिजेंस यूनिट में मौजूद एक गद्दार का पता लगाने के बारे में है, जो कि भारत के सीक्रेट्स बाहरी देश को मुहैया कराता है. फिल्म एक रियल लाइफ घटना से इंस्पायर होकर बनाई गई है. इस मूवी में तब्बू, अली फजल, वामिका गब्बी अहम रोल में नजर आए हैं.

तलवार: फिल्म 'तलवार' साल 2015 में रिलीज हुई थी और यह एक मिस्ट्री क्राइम थ्रिलर है. यह मूवी एक रियल लाइफ घटना पर आधारित है. फिल्म में नोएडा के दोहरे हत्याकांड आरुषि और हेमराज के बारे में दिखाया गया है. इस मूवी में मर्डर की जांच और अन्य पेचीदा चीजों को लेकर दिखाया गया है. फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, इरफान खान लीड रोल में है.

क्लास ऑफ 83: बॉबी देओल स्टारर 2020 की फिल्म 'क्लास ऑफ 83' एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जिसे डिमोशन मिलता है और पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में भेज दिया जाता है. जो अंडरवर्ल्ड और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ कुछ लोगों की टीम तैयार करता है और उन्हें ट्रेनिंग देना है.

रात अकेली है: 'रात अकेली है' 2020 की बेहतरीन मिस्ट्री क्राइम फिल्मों में से एक है. यह फिल्म एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस की जांच, उस कत्ल के पीछे राज के बारे में है. फिल्म का एक-एक सीन बेहद शानदार है. इस मूवी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में है और राधिका आप्टे भी नजर आई हैं.

First published on: Mar 14, 2026 10:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.