---विज्ञापन---
‘धुरंधर’ से दमदार कहानी, सस्पेंस में ‘दृश्यम’ को भी छोड़ा पीछे, Netflix पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही ये फिल्म

'धुरंधर' और 'दृश्यम' की कहानी ने आपका दिल जीता है, और आप कुछ इसी तरह की फिल्म या इससे भी अच्छी सस्पेंस थ्रिलर देखने के मूड में हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है, हम आपको आज उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें कोई बड़ा कलाकार नहीं, ना ही को ज्यादा तामझाम, लेकिन इसकी कहानी ऐसी है, कि पूरी मूवी में आप पलक तक झपका नहीं पाएंगे, ये आज नेटफ्लिक्स पर टॉप पर है. क्या आप पहचाने?

OTT प्लेटफॉर्म पर इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों का जबरदस्त ट्रेंड देखने को मिल रहा है, और इसी बीच चुपके से एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है. इस फिल्म ने थिएटर में एवरेज परफॉर्म करने के बाद अब ये Netflix पर रिलीज होते ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. दिलचस्प बात ये है, कि सस्पेंस और कहानी के मामले में इसे 'दृश्यम' जैसी चर्चित फिल्मों से भी बेहतर बताया जा रहा है.

करीब 2 घंटे 8 मिनट की इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी और शानदार अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है, जो इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी को दर्शाती है.

फिल्म में नीना गुप्ता और संजय मिश्रा लीड रोल में नजर आते हैं. दोनों कलाकारों ने अपने किरदारों को बेहद इंप्रेसिव तरीके से निभाया है. उनकी एक्टिंग इतनी रियल लगती है, कि दर्शक शुरुआत से आखिरी तक कहानी से जुड़े रहते हैं.

'वध 2', साल 2022 में आई 'वध' का सीक्वल है, जिसे पहले ही दर्शकों का खूब प्यार मिल चुका है. लगभग चार साल बाद आई इस दूसरी किस्त ने भी उसी भरोसे को कायम रखा है.

फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश की एक जेल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां रहस्यमयी घटनाएं लगातार सामने आती हैं. कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब एक खतरनाक कैदी अचानक गायब हो जाता है. इसके बाद शुरू होती है सस्पेंस, रहस्य और चौंकाने वाले मोड़ों से भरी कहानी, जो दर्शकों को लगातार बांधे रखती है.

फिल्म में संजय मिश्रा एक रिटायर होने वाले जेल गार्ड के किरदार में हैं, जबकि नीना गुप्ता एक कैदी की भूमिका निभा रही हैं. दोनों के बीच बनता एक इमोशनल रिश्ता कहानी को और गहराई देता है, और फिल्म को सिर्फ मर्डर मिस्ट्री तक सीमित नहीं रहने देता.

सपोर्टिंग कास्ट की बात करें, तो कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा ने भी बेहतरीन काम किया है, जिससे फिल्म और मजबूत बनती है. बहरहाल, अगर आप सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो 'वध 2' इस वीकेंड आपके लिए एक शानदार एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकती है.