---विज्ञापन---

शादी से पहले मां बनकर बुरा फंसी ये एक्ट्रेस, एक तरफ मिला धोखा, दूसरी तरफ छाई कंगाली

बॉलीवुड से ओटीटी की दुनिया तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब-सीरीज दी और कई हिट शोज में भी अपनी शानदार फरफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया, उस दिग्गज अदाकारा की जिंदगी हमेशा चुनौतियों से भरी रही. ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है.

उन्होंने अपने करियर के पीक पर अपने जीवन से जुड़ा एक ऐसा कदम उठाया था, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था, हालांकि सालों बाद उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था, कि वो कदम शायद सही नहीं था, तो क्या आप पहचाने हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं.

वो दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, उनकी निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. उन्होंने अपने जीवन में ऐसे उतार-चढ़ाव देखे, जिनसे गुजरना हर किसी के बस की बात नहीं होती.

करियर के पीक पर नीना गुप्ता का नाम वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ जुड़ा. दोनों का रिश्ता काफी चर्चाओं में रहा, लेकिन ये प्यार अधूरा ही रह गया. इसी बीच नीना बिना शादी के प्रेग्नेंट हो गईं. उस दौर में ये फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपनी बेटी मसाबा गुप्ताको जन्म देने का फैसला किया.

इस फैसले के बाद उन्हें जमकर ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' में नीना ने खुलासा किया, कि डिलीवरी से पहले वो गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं. उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ 2 हजार रुपये थे, जबकि सी-सेक्शन डिलीवरी के लिए करीब 10 हजार रुपये की जरूरत थी.

ऐसे मुश्किल वक्त में उनके लिए चमत्कार जैसा पल तब आया, जब उन्हें अचानक 10 हजार रुपये का टैक्स रिफंड मिला. इससे उनके अकाउंट में 12 हजार रुपये हो गए, और वो अपनी डिलीवरी करवा पाईं. नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की परवरिश अकेले ही की, और आज मसाबा देश की जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं, जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है.

एक इंटरव्यू में नीना ने माना था, कि बिना शादी के मां बनने के फैसले पर उन्हें पछतावा है. उनका कहना था, कि बच्चे को मां और पिता दोनों का साथ मिलना चाहिए. हालांकि, उन्होंने ये भी बताया, कि उन्होंने हमेशा अपनी बेटी से सच छिपाया नहीं, जिसकी वजह से दोनों के रिश्ते में कभी दरार नहीं आई.

बहरहाल, नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी को बेहद बेबाक तरीके से जिया, उन्होंने हर मुश्किल का सामना अपनी शर्तों पर किया, और साबित किया, कि हिम्मत हो तो हालात अच्छे हो ही जाते हैं.

First published on: Apr 11, 2026 12:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.