---विज्ञापन---
‘मिर्जापुर और भौकाल’ को टक्कर देती है MX Player पर छाई 8 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर, जबरदस्त एक्शन से मचा रही तहलका

ओटीटी पर हर हफ्ते अलग-अलग तरह की फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं. जिसमें से कुछ कहानियां आते ही ओटीटी पर छा जाती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें सिर्फ 8 एपिसोड हैं. यह सीरीज क्राइम, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है. यह सीरीज रिलीज होते है ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह अमेजॉन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम कर रही है. यह जैसे ही ओटीटी पर रिलीज हुई है. वैसे ही ट्रेंड होने लगी है. इस सीरीज का नाम कप्तान है.

'कप्तान' में कविता कौशिक, साकिब सलीम, सिद्धार्थ निगम, आरिफ जकारिया जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. इस सीरीज का डायरेक्शन जतिन सतीश वागले ने किया है. इस क्राइम ड्रामा का निर्माण बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले हुआ है.

कप्तान सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो इसमें एसएसपी समरदीप सिंह के बारे में दिखाया गया है. सीरीज की कहानी ज्वालाबाद के क्राइम के आस-पास घूमती है. जहां ईमानदार पुलिस ऑफिसर्स कुछ ऐसे दुश्मनों से टकराते हैं, जो ऑफिसर्स के काम को मुश्किल बनाते हैं. सीरीज में मुन्ना नाम का शख्स ज्वालाबाद का बड़ा गैंगस्टर होता है, जिससे एसएसपी समरदीप की टक्कर होती है.

बता दें कि इस सीरीज की कहानी मिर्जापुर और भौकाल सीरीज की याद दिलाती है. जिसमें बेहतरीन क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिलता है. यह सीरीज भी अपने शानदार काम और लोगों को एंटरटेन करने में कामयाब होती है.

कप्तान को IMDB पर 10 में से 7.4 की रेटिंग मिली है. इसके कुल 8 एपिसोड हैं और सीरीज में जबरदस्त क्लाइमैक्स देखने को मिलेगा, जो आपको हैरान कर देगा.