---विज्ञापन---
नहीं देखी होगी ऐसी हॉरर कहानी, ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ते हुए ही देखनी पड़ेगी 1 घंटा 51 मिनट की ये फिल्म, जिगरे में दम हो तभी देखें ये मूवी

Netflix Most Trending Horror Film: अगर आप हॉरर फिल्म देखने के शौकीन हैं, और कुछ ऐसी स्टोरी देखने का प्लान बना रहे हैं, जिसकी कहानी आपको पलक तक झपकाने की इजाजत न दे, तो नेटफ्लिक्स एक ऐसी कहानी के साथ आया है, जो आपके जहन में ऐसा डर पैदा कर देगा, जिससे आप महीनों तक खुद को बाहर नहीं निकाल पाएंगे, क्योंकि इसकी कहानी आत्माओं और लोककथाओं का ऐसा कॉम्बो है, जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप उठेगी.

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, और कुछ नया वाकई डराने वाला देखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक ऐसी फिल्म सामने आई है, जो शुरू से आखिर तक खौफ का माहौल बनाए रखती है. एशियाई हॉरर फिल्मों की खासियत यही होती है, कि ये तेज आवाज या अचानक डराने वाले सीन पर निर्भर नहीं रहतीं, बल्कि धीरे-धीरे आपके दिमाग में डर बैठा देती हैं, और यही बात इस फिल्म को बेहद खास बनाती है.

हम बात कर रहे हैं, साल 2025 में रिलीज हुई चाइनीज हॉरर फिल्म 'मडबोर्न' की, जिसे डायरेक्टर शिएह मेंग-जू ने बनाया है. फिल्म की कहानी एक वर्चुअल रियलिटी गेम डेवलपर और उसकी गर्भवती पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है.

कहानी तब मोड़ लेती है, जब गेम डेवलपर एक रहस्यमयी जगह से मिट्टी की एक गुड़िया घर ले आता है. शुरुआत में ये एक सामान्य वस्तु लगती है, लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है, कि इसका संबंध एक पुराने श्राप से है.

फिल्म में ट्विस्ट तब आता है, जब उसकी पत्नी, जो पुराने सामान की मरम्मत का काम करती है, उस गुड़िया की ओर अजीब तरीके से आकर्षित होने लगती है. इसके बाद घर में एक के बाद एक डरावनी घटनाएं शुरू हो जाती हैं.

माहौल ऐसा बनता है, कि दर्शक खुद को कहानी से जोड़ने लगते हैं, और हर अगले सीन में बेचैनी बढ़ती जाती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पत्नी की मानसिक और शारीरिक हालत बिगड़ने लगती है.

फिल्म में मातृत्व, आत्माओं से जुड़े विश्वास और लोककथाओं को बेहद गहराई से दिखाया गया है. यही वजह है, कि ये फिल्म सिर्फ डराने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि आपको सोचने पर भी मजबूर करती है.

'मडबोर्न' को उसके दमदार साउंड डिजाइन, शानदार कैमरा वर्क और सस्पेंस बनाने के अनोखे अंदाज के लिए काफी सराहा गया. करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की.

सिनेमाघरों के बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, जहां ये हिंदी सबटाइटल के साथ उपलब्ध है. अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जो आपको अंदर तक हिला दे, और लंबे समय तक दिमाग में बनी रहे, तो 'मडबोर्न' आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है, लेकिन ध्यान रहे, अगर आप कमजोर दिल के हैं, तो इसे देखने से पहले थोड़ा सोच लें.