---विज्ञापन---
Dhanush संग शादी की अफवाहों के बीच Mrunal Thakur की लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस को दिया सदमा, फोटो उड़ा देंगी होश

मृणाल ठाकुर और धनुष की डेटिंग की अफवाहें बीते लंबे वक्त से चल रही हैं. कई बार दोनों को एक साथ देखा गया है, जिसकी तस्वीरें भी अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. इसके अलावा इस बीच ये भी खबरें आईं थी कि दोनों ही शादी करने जा रहे हैं. हालांकि इन खबरों को लेकर मृणाल और धनुष में से किसी ने रिएक्ट नहीं किया है. हालांकि धनुष संग डेटिंग की अफवाहों के बीच मृणाल की कुछ रोमांटिक फोटोज किसी और के साथ वायरल हो रही हैं, जिसे देख फैंस के भी होश उड़ गए हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर मृणाल की कुछ रोमांटिक फोटोज वायरल हो रही हैं. जिसमें वह किसी के गले में हाथ डाले हुए, मुस्कुराते हुए किस करते हुए नजर आ रही हैं.

यह फोटोज किसी और के साथ नहीं बल्कि एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ वायरल हो रही हैं. सिद्धांत और मृणाल ने एक साथ अपने इंस्टाग्राम कुछ बेहद प्यारी फोटोज शेयर की हैं. जो कि उनकी आने वाली फिल्म दो दीवाने सहर में से हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आसमान इतना ब्राइट कभी नहीं लगा".

एक्टर्स द्वारा शेयर की गई पहली फोटो में मृणाल और सिद्धांत पोज कर रहे हैं. दूसरे तस्वीर में एक्ट्रेस सिद्धांत की बाहों में है. इसके अलावा तीसरी फोटो में मृणाल सिद्धांत के चेस्ट पर अपना सिर रखे हुए हैं और दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, इसी तरह की तमाम तस्वीरें दोनों ने शेयर की हैं, जिसमें से किसी में वह एक दूसरे को गले लगा रहे हैं, किसी में मुस्कुरा रहे हैं, तो किसी में किस कर रहे हैं.

हाल ही में दो दीवाने सहर में का टीजर रिलीज किया गया था. जो कि लोगों को काफी पसंद आया. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. जिसका डायरेक्शन रवि उद्यावर कर रहे हैं.

इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है और फिल्म सिनेमाघरों में 20 फरवरी को रिलीज होगी.