Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

ना Squid Game, ना Panchayat और ना ही Aashram, भारत में OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई ये वेब सीरीज

Most-watched 8 Web Series on OTT in India: साल 2025 बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी के लिए भी काफी खास और रोमांचक रहा. साल 2026 के आते ही ओरमैक्स मीडिया की एनुअल ओटीटी व्यूअरशिप रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें साफ-साफ बताया गया है कि भारत के लोगों ने साल 2025 में ओटीटी पर क्या कुछ देखा. चलिए आपको बताते हैं. इस लिस्ट की टॉप 8 वेब सीरीज के बारे में बात करते हैं.

Special Ops 2: साल 2025 में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज जियोहॉटस्टार की स्पाय ड्रामा 'स्पेशल ऑप्स 2' है. केके मेनन की सीरीज को 29.6 मिलियन व्यूज़ मिले. इसी के साथ ये सीरीज भारत में सबसे टॉप पर है.

Criminal Justice 4: वहीं, दूसरे नंबर पर भी जियोहॉटस्टार की ही वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस 4' है. पंकज त्रिपाठी की इस वेब सीरीज को 27.7 मिलियन व्यूज मिले हैं.

Ashram 3 Part 2: अमेजन एमएक्स प्लेयर की फेमस सीरीज 'एक बदनाम आश्रम 3' का दूसरा पार्ट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. बॉबी देओल की सीरीज को 27.1 मिलियन व्यूज़ मिले हैं.

The Family Man 3: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट पॉपुलर स्पाय थ्रिलर सीरीज 'द फैमिली मैन 3' चौथे नंबर पर है. मनोज बाजपेयी की इस सीरीज को 24.6 मिलियन व्यूज मिले हैं.

Panchayat 4: अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज 'पंचायत 4' पांचवें नंबर पर है. जितेंद्र कुमार की सीरीज को 23.8 मिलियन व्यूज मिले हैं.

Patal Lok 2: अमेजन प्राइम वीडियो की 'पाताल लोक' को भी लोगों ने काफी पसंद किया है. जयदीप अहलावत की इस सीरीज को 16.8 मिलियन व्यूज मिले हैं.

The Bads of Bollywood: नेटफ्लिक्स के 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को भी फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है. आर्यन खान की इस सीरीज को 16.7 मिलियन बार देखा गया है.

Squid Game 3: नेटफ्लिक्स की कोरियाई सर्वाइवल थ्रिलर सीरीज 'स्क्विड गेम 3' ने लोगों को काफी एंटरटेन किया. ली जंग-जाए और ली ब्युंग-ह्यून की इस सीरीज को भारत में 16.5 मिलियन व्यूज मिले.

First published on: Jan 26, 2026 07:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.