---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर मौजूद 6 एपिसोड की सबसे धांसू क्राइम थ्रिलर सीरीज, कहानी के हर हिस्से में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस

सच्ची घटनाओं पर बनी वेब सीरीज दर्शकों को हमेशा से रोमांचित करती हैं, लेकिन 'आखिरी सच' (Aakhri Sach) की कहानी आपको सिर्फ रोमांचित नहीं करेगी, बल्कि अंदर तक झकझोर देगी. दिल्ली के 'बुराड़ी केस' जैसी दिल दहला देने वाली घटना पर आधारित यह सीरीज एक ऐसे परिवार की दास्तां है, जो खुशहाल दिखता था लेकिन एक 'अंधविश्वास' ने उसे मौत के घाट उतार दिया. तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी स्टारर यह सीरीज मानवीय मनोविज्ञान और आस्था के उस खतरनाक मोड़ को दिखाती है, जहां पहुंचकर तर्क खत्म हो जाता है. जियो हॉटस्टार पर मौजूद यह सीरीज आपको अंत तक सोचने पर मजबूर कर देगी.

बुराड़ी कांड की यादें- यह सीरीज दिल्ली के रजावत परिवार के 11 सदस्यों की सामूहिक मौत की जांच पर केंद्रित है. पुलिस को घर के अंदर 11 लोग फांसी के फंदे से लटके मिलते हैं. एक खुशहाल परिवार, जिसमें बच्चे, जवान और बूढ़े सभी शामिल थे, अचानक मौत के इस भयावह खेल का हिस्सा कैसे बन गया, यही इस सीरीज का मुख्य आकर्षण है.

तमन्ना भाटिया का पुलिस अवतार- एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इस सीरीज में इंस्पेक्टर 'अन्या' का किरदार निभाया है. वह इस केस की मुख्य जांच अधिकारी हैं. अन्या के नजरिए से दर्शक इस रहस्य की एक-एक परत खुलते हुए देखते हैं. तमन्ना ने एक संजीदा और सुलझी हुई पुलिस ऑफिसर के रूप में अपनी छाप छोड़ी है.

अभिषेक बनर्जी की रहस्यमयी भूमिका- सीरीज की जान अभिषेक बनर्जी का किरदार है. उनकी एक्टिंग और हाव-भाव देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वह परिवार के उस सदस्य की भूमिका में हैं जिसका 'यकीन' पूरे परिवार को मौत के मुँह में धकेल देता है. क्लाइमैक्स में जब मास सुसाइड की वजह सामने आती है, तो वह सच काफी शॉकिंग होता है.

सस्पेंस और ट्विस्ट का डोज- रॉबी गरेवाल के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं. हर एपिसोड की लंबाई 31 से 50 मिनट के बीच है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सस्पेंस गहरा होता जाता है और पुलिस को ऐसे सबूत मिलते हैं जो इस केस को और भी पेचीदा बना देते हैं.

क्यों देखें यह सीरीज?- भले ही इसे IMDb पर 5.5 की औसत रेटिंग मिली हो, लेकिन अपनी कहानी और वास्तविकता के करीब होने के कारण यह एक 'मस्ट-वॉच' सीरीज है. इसके कुछ सीन्स इतने डार्क और इंटेंस हैं कि वे आपके जेहन से हफ्तों तक नहीं निकलेंगे. यह सीरीज दिखाती है कि कैसे मानसिक स्वास्थ्य और अंधविश्वास किसी हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर सकते हैं.