---विज्ञापन---

मोनालिसा के पति पर पोस्को एक्ट लगते ही झूमे सनोज मिश्रा, खुशी के मारे कह दी ये बात

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा विवाद है. हाल ही में आई जांच रिपोर्ट ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट जगत तक हलचल मच गई है.

दरअसल, मोनालिसा ने 11 मार्च को फरमान खान के साथ शादी की थी. शादी के बाद से ही उनकी उम्र को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. जहां फरमान का दावा था, कि मोनालिसा बालिग हैं, वहीं उनके परिवार और फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा शुरू से ही उन्हें नाबालिग बताते आ रहे थे.

अब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसने पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के समय मोनालिसा की उम्र महज 16 साल, 2 महीने और 12 दिन थी. यानी कानूनी तौर पर वो नाबालिग थीं. इसके बाद फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

इस फैसले के बाद सनोज मिश्रा ने खुलकर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए, कहा कि 'सत्य की जीत हुई है.' अपने पोस्ट में उन्होंने दावा किया, कि वो शुरू से इस मामले को लेकर आवाज उठा रहे थे, और अब जांच में वही बात सही साबित हुई है.

वीडियो में सनोज ने ये भी कहा, कि उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया, और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहे. उनके मुताबिक, परिवार पहले दिन से ही ये कह रहा था, कि उनकी बेटी नाबालिग है. उन्होंने इस मुद्दे को अलग-अलग मंचों पर उठाया, और संबंधित अधिकारियों तक भी पहुंचाया.

रिपोर्ट में ये भी सामने आया है, कि मोनालिसा की जन्मतिथि दिसंबर 2009 बताई गई है, जिससे उनकी उम्र पर उठ रहे सभी सवाल खत्म हो गए हैं. वहीं, जांच एजेंसियों ने कुछ दस्तावेजों को संदिग्ध भी बताया है, जिनमें उम्र 18 साल दिखाई गई थी.

बहरहाल, इस पूरे मामले ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी हलचल ला दी है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, और इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं. अब आगे की कार्रवाई और कानूनी प्रोसेस पर सभी की निगाहें टिकी हैं.

First published on: Apr 10, 2026 02:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.