---विज्ञापन---

मोनालिसा के पति को जेल भेजने में जुटे सनोज मिश्रा? तलाक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- ‘जिहादियों को…’

महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा भोंसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं, और अब ये मामला एंटरटेनमेंट से निकलकर विवादों और कानूनी लड़ाई तक पहुंच चुका है. मोनालिसा ने हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी की है, लेकिन इस रिश्ते को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इस पूरे विवाद में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी खुलकर सामने आ गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दावा किया, कि ये मामला लव जिहाद से जुड़ा है, और वे मोनालिसा के परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं.

दरअसल, सनोज मिश्रा ने भोलेनाथ के दर्शन करते हुए, एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा- 'महादेव जल्दी ही मेरा वनवास खत्म करेंगे कानून ने अपना काम शुरू कर दिया है... डायरेक्टर ने आगे कहा, कि मोनालिसा के लव जिहाद में फंसने के मुद्दे को सारा काम छोड़कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मुहिम मैने शुरू कर दी है, जिसका असर अब दिखाई देने लगा है , हम जल्दी ही जीतेंगे, और साजिश करने वाले जिहादी को जेल होगी.

सनोज मिश्रा ने आगे कहा, कि हालांकि इस लड़ाई में फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का नुकसान हुआ, कर्ज के बोझ के साथ जिहादी ने मोनालिसा से मेरे ऊपर झूठे आरोप भी लगवाए, मुझे झूठे केस में फंसाना चाहा... धमकियां भी लगातार मिली, लेकिन धर्मयुद्ध को आपसभी ने रुकने नहीं दिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी से जुड़ा विवाद अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है. इस मामले को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गंभीरता दिखाते हुए, मामले में संज्ञान लिया है, और पुलिस प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं. वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कहा है, कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी.

आयोग के मुताबिक 27 मार्च 2026 को इस मामले में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, शिकायत में बताया गया था, कि महेश्वर की एक किशोरी, जो महाकुंभ मेले के दौरान रुद्राक्ष बेचते हुए वायरल हुए वीडियो से चर्चा में आई थी, उसने अपनी उम्र करीब 16 साल बताई थी. इसके बावजूद उसकी शादी केरल में करा दी गई, जो कि कानून के तहत गंभीर मामला हो सकता है.

बता दें, शिकायत में ये भी आशंका जताई गई, कि लड़की की उम्र से जुड़े दस्तावेजों में हेरफेर या गलत जानकारी दी गई हो सकती है. साथ ही शादी के दौरान दबाव, धोखाधड़ी या पहचान छिपाने जैसे पहलुओं की भी जांच करने की मांग की गई है. वहीं, शिकायतकर्ता ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, दस्तावेजों की जांच और शादी में सहमति की स्थिति साफ करने की अपील की है.

आयोग मामले को मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़कर देख रहा है, NHRC की बेंच ने खरगोन के पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए, मामले की विस्तृत जांच कर 7 दिनों के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है. वहीं, आयोग ने मध्यप्रदेश और केरल के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को भी निर्देश दिए हैं, कि वे म्यूच्यूअल को-ऑर्डिनेशन से मामले की जांच करें, ताकि सभी पहलुओं की सही और निष्पक्ष जांच हो सके.

इन सब से पहले ही मोनालिसा ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया था. उनके मुताबिक, परिवार उन पर दबाव डाल रहा था, कि वे अपने कजिन से शादी करें. ऐसे में अगर फरमान ने उनसे शादी नहीं की होती, तो वे बड़ा कदम उठा सकती थीं. वहीं दूसरी तरफ, शादी के बाद मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मिश्रा ने उनके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की थी. इन आरोपों ने पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया है.

अब ये पूरा मामला कानूनी पचड़े में फंस चुका है, और हर किसी की नजर फैसले पर टिकी है. ये विवाद सिर्फ एक शादी का नहीं, बल्कि आरोप-प्रत्यारोप, भावनाओं और कानूनी पेचिदगियों का बन चुका है. आने वाले दिनों में क्या फैसला आता है, ये देखना दिलचस्प होगा... क्योंकि यही तय करेगा, कि इस हाई वोल्टेज ड्रामा में सच्चाई किसके साथ है.

First published on: Apr 09, 2026 12:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.