---विज्ञापन---

दीदी बोलकर लिया पटा… अनजाने में ऐसे लव जिहाद के जाल में फंसी मोनालिसा, फरमान ने कुछ यूं किया इंप्रेस

वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. जबसे उन्होंने फरमान खान के साथ शादी की है, सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है. कोई इसे प्यार की कहानी बता रहा है, तो कोई इसे लव जिहाद से जोड़कर देख रहा है. इसी बीच अब मोनालिसा के परिवार की ओर से एक और चौंकाने वाला दावा सामने आया है.

मोनालिसा के चाचा विजय भोसले ने हाल ही में बातचीत में बताया, कि शुरुआत में किसी को भी दोनों के रिश्ते की भनक तक नहीं थी. उनका कहना है, कि फरमान पहले मोनालिसा को दीदी कहकर बुलाता था. इसी वजह से परिवार को कभी शक नहीं हुआ, कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर भी कुछ चल रहा है.

विजय भोसले के मुताबिक, फरमान ने धीरे-धीरे मोनालिसा को अपने करीब किया. वो अकसर गाने गाकर और सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश करता था. परिवार का आरोप है, कि फरमान ने मोनालिसा को बड़े-बड़े सपने दिखाए, और उन्हें करियर के नाम पर केरल जाने के लिए भी मोटिवेट किया.

चाचा का ये भी कहना है, कि फरमान पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर भी आया था. वहां उसने दर्शन किए, और रुद्राक्ष की माला भी पहनी हुई थी. परिवार का दावा है, कि उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था, कि आगे चलकर यही रिश्ता इतनी बड़ी चर्चा का विषय बन जाएगा.

परिवार का आरोप है, कि फरमान ने मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा के खिलाफ भी भड़काया, ताकि वो उनसे दूर हो जाएं, और उसे केरल ले जाया जा सके. विजय भोसले का कहना है, कि जब उन्होंने टीवी पर खबर देखी कि मोनालिसा ने मंदिर में शादी कर ली है, तो परिवार को बड़ा झटका लगा. बाद में पता चला, कि उन्होंने एक मुस्लिम युवक से शादी की है, जिससे पूरा परिवार हैरान रह गया.

हालांकि, शादी के बाद मोनालिसा और फरमान ने मीडिया से बातचीत में अपनी लव स्टोरी का अलग ही एंगल बताया था. कपल के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक प्रोजेक्ट के सेट पर हुई थी, और वहीं से उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं. करीब छह महीने तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया, और केरल में गुपचुप तरीके से शादी कर ली.

बहरहाल, मोनालिसा ने इस बीच ये भी कहा था, कि उनका परिवार कहीं और उनकी शादी तय करना चाहता था, जिससे वो खुश नहीं थीं. यही वजह थी, कि उन्होंने जल्दबाजी में फरमान के साथ शादी कर ली. फिलहाल, इस शादी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, और दोनों की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है.

First published on: Mar 16, 2026 05:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.