---विज्ञापन---

मोनालिसा की खतरे में शादी… नाबालिग निकली वायरल गर्ल, NCST की जांच पूरी होते ही FIR हुई दर्ज

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले की शादी अब बड़े विवाद में घिर गई है. जिस लव स्टोरी को लोग सोशल मीडिया पर दिलचस्पी से देख रहे थे, वही अब कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है. ताजा खुलासे में सामने आया है, कि मोनालिसा नाबालिग है, जिसके बाद पूरे मामले ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया है.

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में ये साफ हुआ, कि मोनालिसा की उम्र शादी के वक्त 18 साल से कम थी. जांच के मुताबिक, उसका जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था. यानी 11 मार्च 2026 को जब केरल में उसकी शादी हुई, तब वो महज 16 साल 2 महीने और 12 दिन की थी.

इस खुलासे के बाद मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान के खिलाफ मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर थाने में POCSO एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और आरोपी पर शिकंजा कसता जा रहा है.

जांच में ये भी सामने आया, कि शादी के लिए गलत जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया गया. नगर परिषद महेश्वर से जारी दस्तावेज में मोनालिसा की उम्र ज्यादा दिखाई गई थी, जबकि अस्पताल के रिकॉर्ड में उसकी असली जन्मतिथि कुछ और निकली. इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर शादी कराई गई थी.

इस केस में एक और बड़ा एंगल तब जुड़ा, जब जांच के दौरान कुछ राजनीतिक और संगठनों के कनेक्शन की भी बात सामने आई. अधिवक्ता प्रथम दुबे ने आयोग को बताया, कि इस विवाह में केरल के CPI-M नेताओं की सक्रिय भागीदारी और PFI जैसे संगठनों की संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय है.

वहीं शिकायत में साफ कहा गया, कि ये शादी केवल एक निजी मामला नहीं, बल्कि 'लव जिहाद' के अस्तित्व को नकारने के लिए वैश्विक स्तर पर एक फॉल्स नैरेटिव सेट करने की रणनीतिक कोशिश थी, हालांकि इन दावों की अभी अलग से जांच की जा रही है.

बता दें, मोनालिसा पारधी जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखती है, जिसके चलते मामले में SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. आयोग ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए, मध्य प्रदेश और केरल के अधिकारियों से जवाब तलब किया है.

अब ये मामला सिर्फ एक वायरल लव स्टोरी नहीं रहा, बल्कि कानूनी और सामाजिक बहस का मुद्दा बन चुका है. आयोग ने साफ कर दिया है, कि दोषियों को सजा मिलने तक इस केस पर कड़ी नजर रखी जाएगी.

बहरहाल, सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली मोनालिसा की कहानी अब एक बड़े विवाद में बदल चुकी है, जिस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई हैं, लेकिन अब इतना तो तय है, कि ये शादी लंबी टिकती नजर इनहीं आ रही है.

First published on: Apr 10, 2026 11:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.