---विज्ञापन---

‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, OTT की दुनिया में मचने वाला है बवाल

OTT दुनिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक ‘मिर्जापुर’ अब जल्द ही फिल्म के रूप में थिएटर्स में तहलका मचाने वाली है. इसका पहला सीजन 2018 में आया था. अबतक इसके तीन सीजन आ चुके हैं. पहला सीजन साल 2018 में, दूसरा सीजन 2020 में और तीसरा 2024 जुलाई में आया था. अब इस पर फिल्म आ रही है. आइए इससे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानते हैं.

ओटीटी दुनिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार है. इस वेब सीरीज को मेकर्स अब फिल्म के रूप में दर्शकों के बीच परोसने वाले हैं. इसे मिर्जापुर: द फिल्म नाम दिया है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

ये फिल्म क्राइम-थ्रिलर ओटीटी सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्मी रूपांतरण है. जब से मिर्जापुर: द फिल्म की घोषणा हुई है, तब से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच इसे लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. मिर्जापुर: द फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दमदार पोस्टर शेयर करते हुए इस फिल्म के रैप की घोषणा की है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "It's a wrap! #MirzapurTheFilm Video courtesy: Tushil Pujari"

बता दें जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, दर्शक इसे लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं. मिर्जापुर: द फिल्म ने ऑरमैक्स सिनेमैटिक्स की मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की सूची में भी अपनी जगह बना ली है. इसका क्रेज अब भी दर्शकों के बीच देखने को मिलता है. ऐसे में फैंस एक बार फिर मुन्ना भैया के आइकॉनिक किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

मिर्जापुर: द फिल्म को गुरमीत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. ये इसी साल 2026 में रिलीज होने वाली है. फिल्म में मिर्जापुर के सभी चर्चित और लोकप्रिय किरदार नजर आएंगे, जिनमें कलीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल), मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं.

सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक देगी. ऐसे में इसे ओटीटी पर आने वाली सबसे बड़ी और शानदार फिल्म के रूप में देख जा रहा है. फिल्म प्राइम मेंबर्स के लिए स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

First published on: Feb 01, 2026 04:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.