---विज्ञापन---
Hania Aamir और Bilal Abbas के रोमांटिक ड्रामा में आने वाला है इतना बड़ा ट्विस्ट! जानें कब रिलीज होगा 33वां एपिसोड

Meri Zindagi Hai Tu 33 Episode: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान का मोस्ट पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. पाकिस्तान से लेकर भारत, तुर्की, यूएई, सऊदी अरब, अजरबैजान और मलेशिया के फैंस तक 'मेरी जिंदगी है तू' के 33वें एपिसोड की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि शो के नए ट्विस्ट और नए एपिसोड के बारे में बताते हैं.

हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान के पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की कहानी के सैकेंड लास्ट पार्ट, यानी 33वें एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को नए एपिसोड में एक ट्विस्ट देखने को मिलेगा.

जानकारी के अनुसार, ड्रामा के 33वें एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आयरा और काम्यार का रिश्ता आखिर में कैसे खत्म होगा. इसलिए इस समय 'मेरी जिंदगी है तू' सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है.

हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और उनकी लव स्टोरी का हिस्सा बन चुके फैंस के साथ हाल ही में ड्रामा के 33वें एपिसोड के नाम एक बड़ा धोखा दिया गया.

दरअसल, एक यूट्यूब चैनल ने 13 मार्च को 'मेरी जिंदगी है तू' के 'एपिसोड 33' के टाइटल के साथ वीडियो अपलोड कर दिया. लेकिन जैसे ही फैंस ने ये वीडियो देखा, वो समझ गए कि ये नकली एपिसोड है. फैंस ने कमेंट सेक्शन में इसको लेकर गुस्सा भी जाहिर किया.

हानिया और बिलाल के शो 'मेरी जिंदगी है तू' का 33वां एपिसोड पाकिस्तान में रात 10:30 बजे पाकिस्तान समय के अनुसार ब्रॉडकास्ट होगा. वहीं, भारत में इसका नया एपिसोड रात 11:30 बजे के आसपास ऑनलाइन देखा जा सकेगा. यह एपिसोड सबसे पहले एआरवाई डिजिटल के यूट्यूब चैनल पर आएगा.

एक सूत्र ने फिल्मबीट के एडिटर-इन-चीफ अभिषेक रंजीत को बताया कि 'मेरी जिंदगी है तू' कुल 34 एपिसोड तक चलेगा. एक्टर ने शूटिंग पूरी कर ली है, इसलिए शो को आगे बढ़ाना संभव नहीं है. चैनल और प्रोडक्शन हाउस जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे.