Saturday, 11 April, 2026

---विज्ञापन---

लुक्स में धर्मेंद्र से भी आगे था ये सुपरस्टार, रेखा से की शादी, 45 में दुनिया को कह दिया अलविदा

आज हम आपको एक ऐसे बॉलीवुड स्टार से मिलवा रहे हैं, जो अपने टाइम का सबसे गुड लुकिंग हीरो था. धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और जीतेंद्र के जमाने में इस सुपरस्टार ने सबको अपना दीवाना बना लिया था. लुक्स में हीरो धर्मेंद्र को भी टक्कर देता था. एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे. 4 शादियां रचाई, लेकिन बहुत ही कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया. क्या आपने इन्हें पहचाना? चलिए जानते हैं.

बॉलीवुड में इस सितारे ने अपने करियर में खूब नाम और शोहरत कमाई, लेकिन निजी जिंदगी में उलझे रहे. ये स्टार ने बचपन से ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा था. चाइल्ड आर्टिस्ट से धीरे धीरे एक स्तर बन गया.

अपने जमाने में इस एक्टर ने अपनी शानदार अदाकारी से सबका दिल जीत लिया था. गुड लुक्स के मामले में वह उस दौर के बड़े सितारों को टक्कर देता था. प्रोफेशनल लाइफ एक्टर की शानदार रही, लेकिन प्यार के मामले में किस्मत ने साथ नहीं दिया. 4 शादियां हुईं, लेकिन फिर भी जिंदगी अधूरी ही रह गई.

जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के हैंडसम स्टार विनोद मेहरा की, जो एक्ट्रेस रेखा के साथ रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में रहें. कहा जाता है दोनों ने शादी भी की थी, हालांकि कभी इसकी पुष्टि नहीं हुई. विनोद मेहरा ने कुल चार शादियां कीं- पहली मां की मर्जी से मीना ब्रोका से, फिर बिंदिया से, और बाद में किरण से शादी की.

चाइल्ड आर्टिस्ट से आने करियर की शुरूआत करने वाले विनोद मेहरा को फिल्मों में खूब पसंद किया था. अपने छोटे से काफी में उन्होंने करीब 100 फिल्मों में काम किया और उस दौर में अमिताभ बच्चन और जीतेंद्र जैसे सितारों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई. 45 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से विनोद हर किसी को अकेला छोड़ गए. .

First published on: Apr 11, 2026 05:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.