---विज्ञापन---
हसीना जिसने 14 की उम्र में की शादी, नौकरानी से बनी हीरोइन, 18 साल में की 450 फिल्में

आज हम आपको फिल्मी दुनिया की ऐसी अदाकारा से मिलवा रहे हैं, जिसकी बोल्ड अदाकारी ने 80-90 के दशक में तहलका मचा दिया था. फिल्मों में अपने इंटीमेट सीन्स से एक्ट्रेस ने हर किसी को घायल कर दिया था. लेकिन एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में रही. कहा जाता है कि हर किसी ने उनका इस्तेमाल किया और बाद में तंग आकर एक्ट्रेस ने खुद की जान ले ली.

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक छाई इस अदाकारा ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. लेकिन निजी जिंदगी में उन्होंने काफी दर्द झेला और फिर दर्दनाक मौत का सामना भी किया. हम बात कर रहे हैं सिल्क स्मिता की, जिनका जन्म 2 दिसंबर, 1960 को आंध्र प्रदेश के कोव्वाली गांव में एक तेलुगु परिवार में हुआ था.

आगे चलकर सिल्क इंडियन सिनेमा इतिहास की सबसे बोल्ड अदकराओं में से एक उभरकर आईं. उन्हें क्वीन ऑफ सेंसुएलिटी' भी कहा जाता था. सिल्क के परिवार की आर्थिक स्तिथि बहुत खराब थी. ऐसे में एक्ट्रेस मात्र चौथी क्लास तक ही पढ़ पाई.

घरवालों ने 14 साल की उम्र में, सिल्क स्मिता की शादी जबरन कर दी गई थी. हालांकि, कुछ सालों बाद, अपनी शादी तोड़कर सिल्क स्मिता अपनी मौसी के साथ चेन्नई चली गईं और यहां उन्होंने एक टच-अप आर्टिस्ट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. यहीं से एक्ट्रेस के फिल्मी सफर की शुरुआत हुई.

छोटे-छोटे के किरदारों के बाद सिल्क स्मिता को 'इनाये थेडी' नाम की फिल्म मिली. इस फिल्म को मलयालम डायरेक्टर एंथनी ईस्टमैन ने डायरेक्ट किया था और यह 10 जुलाई, 1981 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म से एक्ट्रेस को खास पहचान मिली.

धीरे-धीरे सिल्क स्मिता अपनी बोल्ड एक्टिंग और फिल्मों में अपने इंटीमेट सीन्स से छा गई. दर्शकों को उनका बोल्ड किरदार काफी आकर्षित करता था. उन्होंने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ जबरदस्त बोल्ड सीन्स किए. इसके बाद सिल्क 80-90 दशक की सबसे बोल्ड अदाकारा मानी जाने लगीं.

तमाम सफलताओं के बावजूद सिल्क अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहीं. एक दौर ऐसा भी आया जब उनके करियर का ग्राफ गिरने लगा और वो डिप्रेशन में डूब गईं. लोग उनका साथ छोड़ रहे थे. वहीं 23 सितंबर, 1996 को सिल्क स्मिता अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिलीं, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह खुलासा हुआ कि उनकी मौत बहुत ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई थी.