---विज्ञापन---
लंदन से आई ये बॉलीवुड हसीना, मात्र 7 फिल्मों से बनी स्टार, मौत आज भी एक रहस्य

आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अदाकारा के बारे में बता रहे हैं, जिनकी अचानक मौत ने हर किसी का दिल दहला दिया था. इस एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में काम बेहद कम किया है, लेकिन लोगों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना ली. एक ऐसी अदाकारा जिसने मजह 7 फिल्मों से नाम कमाया और हमेशा के लिए अमर हो गई.

Actress Priya Rajvansh Death Anniversary: हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की दिवंगत एक्ट्रेस प्रिया राजवंश की, जिन्होंने अपने करियर में महज सात फिल्में कीं और इन्हीं फिल्मों से देशभर में पॉपुलर हुई. 27 मार्च 2000 को एक्ट्रेस के अचानक निधन ने हर किसी को चौंका दिया था.

30 दिसंबर 1936 को शिमला में जन्मीं प्रिया राजवंश का असली नाम वीरा सुंदर सिंह था. एक्ट्रेस के पिता सरकारी अधिकारी थे. ऐसे में प्रिया ने लंदन जाकर एक्टिंग सीखी. इसी दौरान एक्ट्रेस को फिल्मों में काम मिल गया.

दरअसल लंदन में एक फोटोग्राफर ने उनकी कुछ तस्वीरें खींचीं और इन्हीं तस्वीरों ने उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचा दिया. उस समय के मशहूर डायरेक्टर चेतन आनंद को ये तस्वीरें काफी पसंद आईं और उन्होंने अपनी फिल्म 'हकीकत' में एक्ट्रेस को कास्ट कर लिया. ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई और प्रिया रातोंरात स्टार बन गईं.

इसके बाद प्रिया राजवंश ने 'हीर रांझा', 'हंसते जख्म', 'हिंदुस्तान की कसम', 'कुदरत' और 'हाथों की लकीरें' जैसी शानदार फिल्मों का हिस्सा बनीं. प्रिया ने अपने हर एक किरदार को खास बना दिया. उनकी अदाकारी ने दर्शकों का दिल जेट लिया था.

प्रिया ने अपनी ज्यादातर फिल्में चेतन आनंद के साथ ही कीं. ऐसे में दोनों के के प्यार के चर्चे होने लगे. एक्ट्रेस ने चेतन आनंद के साथ लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में जीवन बिताया, लेकिन दोनों ने कभी शादी नहीं की. वहीं साल 1997 में चेतन आनंद के निधन के बाद प्रिया पूरी तरह अकेली पड़ गईं और उन्होंने खुद को एक्टिंग की दुनिया से अलग कर लिया.

27 मार्च 2000 को प्रिया राजवंश अपने ही घर में मृत पाई गईं. जांच में सामने आया कि उनकी हत्या की गई थी. इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन बाद में सबूतों की कमी के कारण मामला पूरी तरह साबित नहीं हो सका. ऐसे में उनकी मौत आज भी एक रहस्य है.