---विज्ञापन---
पसंद आई Accused की घुमा देने वाली कहानी? तो OTT पर बिल्कुल मिस न करें ये 5 धांसू क्राइम थ्रिलर

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में फिल्म अक्क्यूस्ड रिलीज हुई, जिसकी कहानी और सस्पेंस काफी शानदार है. इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है. वहीं, अगर आपको भी ये फिल्म पसंद आई है, तो ओटीटी पर ऐसी ही कई शानदार फिल्में, जिनकी कहानियां सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों के बारे में.

नौ वन किल्ड जेसिका: 'नौ वन किल्ड जेसिका' फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें दिखाया जाता है कि कैसे एक लड़की अपनी बहन के न्याय के लिए लड़ती है, जिसका मर्डर कर दिया जाता है. मीडिया के दबाव और जनता के बढ़ते आक्रोश ने इस मामले की जांच में मदद की और कातिलों का राज खोल. फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

'पिंक: लिस्ट में दूसरी फिल्म 'पिंक' है, जो कि 2016 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म तीन महिलाओं के बारे में है, जो अपनी रक्षा के लिए कुछ लड़कों पर हमला करती है. इसके बाद तीनों को कोर्ट में लड़ाई लड़नी पड़ती है. फिल्म में अमिताभ बच्चन एक वकील के रोल में दिखे हैं. यह मूवी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

तलवार: फिल्म 'तलवार' साल 2015 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म भी एक रियल लाइफ घटना पर आधारित है. यह मूवी नोएडा के दोहरे हत्याकांड के बारे में है. फिल्म में आरुषि और हेमराज के मर्डर के बारे में दिखाया गया है, जिसकी जांच अलग अलग एजेंसियां करती है. फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

बदला: नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म 'बदला' एक बिजनेस वुमन के बारे में है, जो कि शादीशुदा होती है और इसपर अपने लवर की हत्या का आरोप होता है. हालांकि वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए एक वकील को हायर करती थी. जैसे जैसे जांच बढ़ती है इस केस में कई चौंकाने वाले मामले में सामने आते हैं. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

रत्सासन: साउथ की बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्मों में शुमार 'रत्सासन' का नाम शामिल है. यह फिल्म एक सीरियल किलर के बारे में है, जो लगातार हत्याएं करता है और पुलिस लगातार उसकी जांच करती है. फिल्म की एंडिंग बहुत चौंकाने वाली है. इस मूवी को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.