---विज्ञापन---

Lata Mangeshkar की अधूरी लव स्टोरी! कभी थी इस क्रिकेटर से बेइंतहा मोहब्बत, लेकिन फिर इस कारण ता उम्र रहीं कुंवारी

लता मंगेशकर भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है. वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके गाने और आवाज आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है. लता मंगेशकर के गानों के तो सभी दीवाने हैं. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. आज हम उनकी लव स्टोरी के बारे में बात करेंगे, कि जब उन्हें एक क्रिकेटर से प्यार था तो उनकी शादी क्यों नहीं हुई. वह सारी उम्र कुंवारी क्यों रही. तो चलिए जानते हैं.

लता मंगेशकर एक प्लेबैक सिंगर थीं. उन्होंने न सिर्फ हिंदी बल्कि बंगाली और मराठी भाषा में भी तमाम गाने गाए हैं. लता जी ने 36 भारतीय भाषाओं और कुछ विदेशी भाषाओं में भी गाने गाकर रिकॉर्ड बनाया है. वह भारत रत्न, दादा साहेब फाल्के, तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं.

मध्यप्रदेश में जन्मी लता के पिता दीनानाथ मंगेशकर एक मराठी और कोंकणी क्लासिकल सिंगर और थिएटर एक्टर थे और पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए लता ने भी गाना सिखा. इसके बाद लता को पहला ब्रेक गाना दिल मेरा तोड़ा, मुझे कहीं का ना छोड़ा से मिला. इसके बाद उन्होंने तमाम हिट गाने गाए.

हालांकि आज हम उनकी लव स्टोरी के बारे में बात करेंगे. यह बात है 1960 के दशक की, जब सभी लता की आवाज के दीवाने थे और लता मंगेशकर डूंगरपुर के राजकुमार और भारतीय क्रिकेटर राज सिंह डूंगरपुर के प्यार में दीवानी थीं. दोनों की पहली मुलाकात लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर से हुई थी, क्योंकि राज सिंह उनके दोस्त थे. दोनों की दोस्ती हुई, तमाम मुलाकातें हुईं और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई.

राज सिंह ने अपने प्यार लता और रिश्ते के बारे में परिवार को बताया, लेकिन इस रिश्ते को उनके परिवार ने ठुकरा दिया. क्योंकि राज सिंह एक शाही परिवार से थे और आम लड़की से शादी करना उनके खानदान के खिलाफ था. तमाम कोशिशें की लेकिन उसके बाद भी राज का परिवार इस रिश्ते के लिए नहीं माना. हालांकि इसके बाद राज और लता ताउम्र इसके बाद कुंवारे रहें. दोनों ने किसी से भी शादी नहीं की. लता और राज अपने अपने करियर में मशरूफ हो गए.

वहीं, जब साल 2009 में राज सिंह का निधन हुआ तो कहा जाता है कि लता डूंगरपुर राज को आखिरी बार देखने पहुंची थीं. यहां तक कि राज के निधन के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब मैं पहले जैसी लता नहीं रहूंगी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि वह फिर से लता बनकर पैदा नहीं होना चाहती.हालांकि इस बयान के पीछे की क्या वजह थी, इसके बारे में कोई नहीं जानता.

बता दें कि लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 तो 92 साल की उम्र में हो गया था. उनका मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हुआ था.

First published on: Mar 15, 2026 01:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.