---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 की तरह ही इन 5 फिल्मों के सीक्वल का भी है बेसब्री से इंतजार, एक तो 13 साल से है अटकी

These 5 Films Sequels Also Most Awaited: इस समय सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक पर सिर्फ रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की बातें की जा रही हैं. इस फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद लोग बड़ी बेसब्री से 'धुरंधर 2' का इंतज़ार कर रहे थे, जो 19 मार्च 2026 में खत्म हो गया. इस सीक्वल फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और ये सिलसिला लगातार जारी है.

आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके सीक्वल का इंतजार लोग सालों से कर रहे हैं. लिस्ट में एक फिल्म ऐसी है, जिसके सीक्वल के लिए लोग 13 साल से इंतजार कर रहे हैं.

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट तिकड़ी वाली सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी' का दूसरा पार्ट 'फिर हेरा फेरी' साल 2006 रिलीज हुआ था. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और ये फिल्म सुपरहिट हो गई. लोग 20 साल से इसके तीसरे सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. जिसकी ऐलान कर दिया गया है

Malamal Weekly 2: परेश रावल और ओम पुरी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस और टीवी पर सुपरहिट साबित हुई. तब से लोग इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में परेश रावल ने इसका एक बड़ा हिंट दिया था.

Dhoom 4: अभिषेक बच्चन और यश राज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर फ्रैंचाइजी के चौथे पार्ट का लोग पिछले 13 साल से इंतजार रहे हैं. इस फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था, जिसमें आमिर खान विलेन बने थे.

Don 3: शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की ये क्राइम, सस्पेंस थ्रिलर फ्रैंचाइजी के तीसरे पार्ट का भी बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस फ्रैंचाइजी का दूसरा पार्ट साल 2011 में रिलीज हुआ था.

Krrish 4: भारतीय सिनेमा का पहली सुपरहीरो फिल्म 'क्रिश' के चौथे पार्ट का लोग सालों से वेट कर रहे हैं. इस फ्रैंचाइजी की आखिरी फिल्म 'क्रिश 3' 2013 में रिलीज हुई थी.