---विज्ञापन---

JioHotstar पर गर्दा उड़ा रही तगड़े रिवेंज की ये कहानी, क्लाइमैक्स देख ढ़ीले होंगे दिमाग के नट-बोल्ट

JioHotstar Thriller Revenge Story Film: अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें ओटीटी पर क्राइम सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में और सीरीज देखना बहुत पसंद है, तो मुबारक हो! हमारे पास एक बेहतरीन क्राइम मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें कूट-कूट कर सस्पेंस और थ्रिलर भरा हुआ है. फिल्म का क्लाइमैक्स दिमाग के नट-बोल्ट को ढीला कर देगा. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं.

हम जिस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, उसकी कहानी इतनी ज्यादा जबरदस्त है कि आपको आखिरी मिनट तक कुर्सी से बांधे रखेगी. साउथ सिनेमा से निकलकर आई इस फिल्म में सस्पेंस थ्रिलर बाप लेवल का है.

इस फिल्म की कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है, जिसके हर सीन में एक नया चौंकाने वाला ट्विस्ट है. फिल्म को IMDb पर भी काफी तगड़ी रेटिंग मिली है. इस फिल्म में पुलिस इन्वेस्टिगेशन से लेकर रिवेंज तक मसाला देखने को मिलेगा.

इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का नाम 'हेवन' (Heaven) है, जो मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो हिंदी डब के साथ ओटीटी पर मौजूद है. इस फिल्म में सूरज वेंजारामूडु, दीपक परम्बोल, एलेन्सियर ले लोपेज, सुदेव नायर और सुधीश अहम किरदार में हैं.

फिल्म की 'हेवन' की कहानी की शुरुआत जंगल में कैंपिंग ट्रिप के दौरान एक ग्रुप को मिली सड़ी-गली लाश से होती है, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद डीवाईएसपी बिजय कुरुविला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस लाश की जांच और इस हत्या की जांच शुरू करती है. इन्वेस्टिगेटिंग के दौरान पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं. फिल्म के क्लाइमेक्स तक पहुंचने पर भी आपका दिमाग असली कातिल तक नहीं पहुंच पाएगा.

JioHotstar पर मौजूद 2 घंटे 10 मिनट की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.5 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 03, 2026 05:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.