---विज्ञापन---

Jana Nayagan Leak: अरे ये क्या… HD प्रिंट के साथ लीक हुई विजय थलापति की Jana Nayagan, मुसीबत में फंसा सेंसर बोर्ड?

Jana Nayagan Movie Leak: तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. दरअसल, सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेट के लिए इंतजार रही 'जना नायकन' अचानक से HD (हाई-डेफिनिशन) प्रिंट के साथ पायरेटेड साइटों पर लीक हो गई है. इसके बाद से सोशल मीडिया में एक बड़ी बहस छिड़ गई है. विजय के फैंस ने फिल्म की इस लीक पर हैरानी जताई है और सेंसर बोर्ड से भी सवाल पूछे.

पायरेटेड साइटों पर HD क्वालिटी में लीक फिल्म 'जना नायकन' के टाइटल क्रेडिट, इंट्रोडक्शन सीन और क्लाइमेक्स के कुछ क्लिप भी सोशल मीडिया पर लीक हो गए, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गए.

जैसे ही खबर सामने आई, फिल्म के मेकर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए X और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही मूवी की क्लिप्स को हटवाया. लेकिन, इसी बीच फिल्म का एचडी वर्जन पायरेटेड साइटों पर लीक हो गया.

हैरान करने वाली बात तो ये है कि फिल्म 'जना नायकन' के विकिपीडिया पेज पर कथित तौर पर लीक मूवी का यूआरएल भी दिया गया है. हालांकि, ये कह पाना मुश्किल है कि लिंक उसी मूवी का है. पूरी संभावना है कि ये लिंक कोई वायरस हो.

हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फिल्म के लीक हुई क्लिप और वीडियो को हटाना शुरू कर दिया है. इसी सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पूरी फिल्म के लीक होने पर चिंता व्यक्त की है.

इसी बीच, तमिल फिल्मों को अवैध रूप से रिलीज करने वाली फेमस पायरेसी वेबसाइट TamilMV ने एक नोट शेयर करते हुए बताया कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर 'जना नायकन' को रिलीज करने से मना करेंगे.

TamilMV वेबसाइट ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'हम अभिनेता से जुड़े मौजूदा राजनीतिक मुद्दों को जानते हैं. हमारी पॉलिसी के अनुसार, हम किसी भी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ही अपनी साइट पर अपलोड करते हैं. फिल्म को आधिकारिक रिलीज से पहले यहां अपलोड नहीं किया जाएगा.'

First published on: Apr 10, 2026 01:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.