---विज्ञापन---
Indian Idol का विनर बनेगा ठेला लगाने वाले का बेटा? झारखंड का ये लड़का बना ट्रॉफी का दावेदार

टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल एक म्यूजिक शो और इसका 16वां सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. 4 अप्रैल को शो का 50वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था और इसके फाइनल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. शो का फिनाले करीब है और एक कंटेस्टेंट खूब चर्चा में बना हुआ है.

इंडियन आइडल 16 के फिनाले में छह कंटेस्टेंट पहुंचे हैं. जिसमें से अमृता राजन, ज्योतिर्मयी नायक, मनराज वीर, तनिष्क शुक्ला, अभिषेक कुमार और अंशिका चोंकर शामिल है. इन सभी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. लेकिन इसमें से एक ऐसा दावेदार है, जो कि शो विनर माना जा रहा है.

दरअसल, हम जिस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं वह है अभिषेक कुमार, जो कि इंडियन आइडल की ट्रॉफी के दावेदारों में से एक है. अभिषेक ने इस मंच पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है.

अभिषेक झारखंड, धनबाद के रहने वाले हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बीते 12 साल से इस शो में आने का सपना देख रहे हैं और वह हर साल इंडियन आइडल का ऑडिशन देते थे, लेकिन रिजेक्ट हो जाते थे. हालांकि साल 2025 में उन्हें शो का हिस्सा बनने का मौका मिला.

उन्हें जब 2025 में इंडियन आइडल में शामिल होने का मौका मिला, तो अपनी गायकी से सभी का दिल भी जीत लिया. उन्होंने शो के सभी जज श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह को भी खूब इंप्रेस किया है. इतना ही नहीं दर्शक भी उनकी आवाज के खूब दीवाने हैं और इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि वो इंडियन आइडल की ट्रॉफी अपने नाम कर सकते हैं.

अभिषेक ने अपने मामा पंकज सांवरिया और अन्य कई टीचरों से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा हासिल की है. अभिषेक जब सिर्फ 3.5 साल के थे वह तब से गाना सीख रहे हैं.

अभिषेक एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके पिता जगजीवन शहर में पानीपुरी का ठेला लगाते हैं.