---विज्ञापन---

भारत का सबसे छोटा एक्टर, जिसकी हाइट है सिर्फ 4.8, 5 साल में कमा डाले 2200 करोड़!

कहा जाता है कि अगर आपके पास टैलेंट है, तो उसके लिए आपकी शक्ल सूरत, हाईट, रंग और रूप मायने नहीं रखता है. वहीं, एक्टिंग में भी कुछ ऐसा ही है. हर बार आपका स्क्रीन के लिए खूबसूरत होना या फिर एक बेहतरीन हाईट वाला शख्स होना कोई जरूरी नहीं है. वहीं, आज हम जिस एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, वो साबित करते हैं कि उनकी छोटी हाईट से उनके बेहतरीन टैलेंट पर कोई असर नहीं पड़ता है. इस एक्टर की फिल्मों ने बीते कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. तो चलिए जानते हैं.

दरअसल, हम जिस एक्टर के बारे में बात कर रहे हैं वो है जाफर सादिक. जिनकी हाइट सिर्फ 4 फीट और 8 इंच है. जो कि भारत के सबसे छोटे एक्टर कहे जाते हैं. जाफर जेलर और जवान जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. वह अभी तक कई बड़े एक्टर्स और बड़े बैनर की फिल्मों में काम कर चुके हैं.

जाफर के करियर को लेकर बात करें तो वह एक वक्त पर डांसर हुआ करते थे, लेकिन फिर उन्होंने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया और कई फिल्मों में अपने टैलेंट के दम पर रोल पाए. उन्होंने साल 2020 में आई तमिल फिल्म 'पावा कढ़ाइगल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके अलावा वह कमल हासन की फिल्म विक्रम में भी नजर आ चुके हैं. इस फिल्म ने जाफर को अच्छी पॉपुलैरिटी और आगे कई फिल्मों में रोल दिलाए.

इसके बाद जाफर रजनीकांत की जेलर और शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी नजर आए. इसके बाद वह वरुण धवन स्टारर फिल्म बेबी जॉन में भी दिखाई दिए.

बता दें कि जाफर ने जिन फिल्मों में बीते कुछ सालों में काम किया उन मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. 'विक्रम' ने बॉक्स ऑफिस पर 414 करोड़, जेलर ने 605 करोड़, जवान ने 1150 करोड़ जैसा शानदार कलेक्शन किया है. इस तरह से जाफर की तीनों फिल्मों ने मिलाकर कुल 2200 करोड़ की कमाई कर ली है.

पिछले पांच साल के करियर में जाफर ने इन शानदार फिल्मों से अपना नाम कमाया है. यहां तक कि प्रभास, सलमान खान जैसे एक्टर्स की फिल्मों ने भी बीते कुछ सालों में इतनी कमाई नहीं की है. हालांकि सिर्फ शाहरुख खान एक मात्र ऐसे एक्टर है जिनकी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं और बीते तीन सालों में उनकी तीन फिल्मों ने 2600 करोड़ कमाए. बता दें कि जाफर जल्द ही जेलर 2 में नजर आएंगे.

First published on: Mar 15, 2026 02:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.