---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 में किस एक्टर को मिली कितनी फीस? Ranveer Singh ने छोड़ा सबको पीछे, Sanjay Dutt और R Madhavan भी नहीं पड़े कम

Dhurandhar 2 Star Cast Fees: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस स्पाई-एक्शन फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही माहौल गरमा दिया है, लेकिन फिल्म की कहानी और एक्शन के साथ-साथ इसकी स्टारकास्ट की फीस भी खूब सुर्खियां बटोर रही है.

सबसे पहले बात लीड एक्टर रणवीर सिंह की करते हैं, फिल्म में हमजा अली मजारी जैसे दमदार किरदार में नजर आने वाले रणवीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. इसी के साथ वे फिल्म के सबसे महंगे स्टार बन गए हैं.

फीस के मामले में दूसरे नंबर पर हैं संजय दत्त हैं, संजय दत्त फिल्म में एसपी चौधरी असलम के रोल में दिखाई देंगे. अपने दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर संजय ने इस फिल्म के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये लिए हैं.

वहीं आर माधवन भी इस बार अपने किरदार अजय सान्याल के साथ वापसी कर रहे हैं. पहले पार्ट में उनके रोल ने दर्शकों को चौंका दिया था, और सीक्वल में भी उनसे काफी उम्मीदें हैं. इस फिल्म के लिए माधवन ने करीब 9 करोड़ रुपये फीस ली है.

फिल्म में विलेन के अंदाज में नजर आ रहे अर्जुन रामपाल भी चर्चा में हैं. मेजर इकबाल के रोल में उनका किरदार इस बार और बड़ा बताया जा रहा है. हालांकि, फीस के मामले में वे पीछे हैं, और उन्होंने करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

इसके अलावा अक्षय खन्ना भी फिल्म में खास भूमिका निभाते दिखेंगे. खबर है, कि वे फ्लैशबैक सीक्वेंस में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्हें करीब 2.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं. बहरहाल, डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म को एक हाई-वोल्टेज स्पाई थ्रिलर बताया जा रहा है.

ट्रेलर में रणवीर सिंह का अंडरकवर एजेंट अवतार और लयारी इलाके की झलक ने पहले ही दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. फिलहाल, 'धुरंधर: द रिवेंज' सिर्फ एक्शन और कहानी ही नहीं, बल्कि अपनी स्टारकास्ट और उनकी भारी-भरकम फीस को लेकर भी चर्चा में है. अब देखना दिलचस्प होगा, कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है.