Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

क्यों दीपिका पादुकोण हैं होली सॉन्ग्स की क्वीन? ‘लहू मुंह लग गया’ से लेकर ‘बेशरम रंग तक’, हर रंग में दिखा एक्ट्रेस का जलवा

Holi 2026: बॉलीवुड में अगर किसी एक्ट्रेस का नाम होली सॉन्ग्स के साथ सबसे पहले दिमाग में आता है, तो वह हैं दीपिका पादुकोण... अपनी दमदार एक्टिंग, बेमिसाल खूबसूरती और शानदार डांस के दम पर दीपिका ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि गानों के जरिए भी फैंस के दिलों पर राज किया है. खास बात ये है, कि उनके होली से जुड़े गाने सालों बाद भी उतने ही फ्रेश और एनर्जेटिक लगते हैं, जितने रिलीज के वक्त थे.

दीपिका की वर्सेटिलिटी हर तरह के गानों में नजर आती है. कभी वो चुलबुले अंदाज में रंगों से खेलती दिखती हैं, तो कभी क्लासिकल और रोमांटिक टच से होली को खास बना देती हैं. यही वजह है, कि उनकी मौजूदगी वाले होली सॉन्ग्स हर साल प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बन जाते हैं.

'ये जवानी है दीवानी' का सुपरहिट गाना 'बलम पिचकारी' आज भी होली पर सबका पसंदीदा सॉन्ग माना जाता है. गाने की धमाकेदार बीट्स, मजेदार बोल और दीपिका का बिंदास डांस इसे हर जेनरेशन का फेवरेट बनाता है. होली हो और 'बलम पिचकारी' न बजे, ऐसा हो ही नहीं सकता.

अगर शालीनता और खूबसूरती की बात करें, तो 'मोहे रंग दो लाल' का नाम जरूर लिया जाता है. इस गाने में दीपिका का क्लासिकल डांस, एक्सप्रेशंस और ग्रेस देखने लायक है. ये गाना होली को परंपरागत और रॉयल अंदाज में सेलिब्रेट करता है.

'गोलियों की रासलीला राम-लीला' का 'लहू मुंह लग गया' रोमांस और जोश का परफेक्ट मिक्स है. दीपिका की एनर्जी, इंटेंस डांस और कैमिस्ट्री इस गाने को आज भी खास बनाती है. ये होली सॉन्ग कम, एक इमोशनल एक्सपीरियंस ज्यादा लगता है.

हालांकि, 'पठान' का 'बेशरम रंग' पारंपरिक होली गाना नहीं है, लेकिन इसके कलरफुल विजुअल्स और दीपिका के बोल्ड अंदाज ने इसे होली पार्टियों का हिट ट्रैक बना दिया है.

बहरहाल, चाहे मस्ती हो, रोमांस हो या क्लासिकल टच... दीपिका पादुकोण हर रंग में फिट बैठती हैं. यही वजह है, कि उनके होली सॉन्ग्स साल दर साल ट्रेंड करते रहते हैं, और उन्हें बना देते हैं, बॉलीवुड की असली होली सॉन्ग्स क्वीन.

First published on: Mar 02, 2026 06:33 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.