---विज्ञापन---
कहानी से लेकर कैमियो तक, Dhurandhar 2 देखने से पहले जरूर जान लें फिल्म से जुड़ी ये 5 बातें

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का क्रेज दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 18 मार्च को मेकर्स ने इसके पेड प्रीव्यू शो रखे हैं, जिसकी पहले से ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है और अब 19 तारीख के लिए धुआंधार बुकिंग हो रही है. अगर आप रणवीर सिंह की इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले फिल्म से जुड़ी ये 5 बातें जरूर जान लें.

अगर आप भी धुरंधर 2 देखने का पूरा प्लान बना चुके हैं, तो ये 5 बातें आपको एक बार जरूर जान लेनी चाहिए. सबसे पहले ये जान लें कि धुरंधर 2 करीब 4 घंटे यानी 3.55 घंटे की फिल्म है. फिल्म को सेंसर बोर्ड ने इसे 'ए' सर्टिफिकेट दिया है यानी इसे 18 प्लस उम्र के लोग ही देख सकते हैं.

कहानी की बात करें तो, धुरंधर द रिवेंज में हमजा के किरदार के पीछे छिपे जसकिरत सिंह रंगी के सफर को दिखाएगी. इसके अलावा रहमान डकैत के बाद हमजा को अपने बाकि दुश्मनों का खात्मा भी करना है.

सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 को लेकर ऐसी अफवाहें हैं कि यामी गौतम इसमें धमाकेदार कैमियो करती नजर आएंगी. वहीं खबरें ये भी है कि फिल्म की कहानी साल 2019 में आई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ सकती है. वहीं फ्लैशबैक में अक्षय खन्ना को भी दिखाया जा सकता है.

स्टारकास्ट की बात करें, तो धुरंधर 2 में ज्यादातर पुराने चेहरे ही नजर आएंगे. रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, सौम्या टंडन और दानिश पंडोर जैसे कलाकार बड़े पर्दे पर अपने किरदार से आग लगाने वाले हैं.

धुरंधर 2 को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. दोनों फिल्म यानी धुरंधर और धुरंधर 2 का बजट 475 करोड़ बताया जा रहा है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे ओटीटी जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. वहीं दूसरे पार्ट के स्ट्रीमिंग राइट्स जियोहॉटस्टार ने हासिल किए हैं.