---विज्ञापन---
7 साल के लंबे ब्रेक के बाद ‘The 50’ में अपनी धमक दिखाने लौट रही ये हसीना, अब मचेगा असली तहलका

सपना चौधरी का नाम ही किसी शो को हिट कराने के लिए काफी है. 'तेरी आख्यां का यो काजल' फेम सपना ने अपनी मेहनत और देसी अंदाज से देशभर में करोड़ों फैंस बनाए हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह 'द 50' का न्योता पाकर काफी खुश नजर आ रही हैं. फराह खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में सपना का मुकाबला 49 अन्य सितारों से होगा. अपनी बेबाकी और सीधी बात के लिए मशहूर सपना इस बार बिना नियमों वाले खेल में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं, जो उनके फैंस के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खबर है.

सोशल मीडिया पर किया खुलासा- सपना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें 'द 50' की तरफ से एक खास बॉक्स मिला है. इसमें द लायन का संदेश और शो में शामिल होने का निमंत्रण कार्ड है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि वह इस नई चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

देसी अंदाज और जबरदस्त फैन फॉलोइंग- 'बिग बॉस 11' के दौरान सपना ने दिखाया था कि वह किसी से दबती नहीं हैं. 'द 50' में जहां नियम नहीं होंगे, वहां सपना का देसी तेवर और मानसिक मजबूती उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से आगे रख सकती है.

हरियाणवी डांसर- सपना चौधरी हरियाणवी डांसर हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ लगी रहती है. उनके कई गाने काफी हिट रहे हैं. फैंस के लिए इस शो में उन्हें देखना और भी ज्यादा मजेदार और दिलचस्प होगा.

बाकी सितारों को मिलेगी कड़ी टक्कर- सपना की खासियत उनकी सादगी और जनता से जुड़ाव है. इस शो में जहां 50 लोग एक साथ होंगे, वहां सपना की मौजूदगी शो की टीआरपी को आसमान पर पहुंचा सकती है. उनके फैंस पहले ही सोशल मीडिया पर उन्हें विजेता बताने लगे हैं.

कब और कहां देखें- सपना चौधरी का यह जलवा आप 1 फरवरी 2026 से देख पाएंगे. यह शो कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा. सपना के साथ इस महल में और कौन से बड़े चेहरे होंगे, इसका खुलासा भी धीरे-धीरे हो रहा है.