---विज्ञापन---

40 की उम्र में भी कुंवारी है सुपरस्टार की बेटी, बॉलीवुड में रही फ्लॉप लेकिन साउथ फिल्मों में बजा सक्सेस का डंका

फिल्म इंडस्ट्री के तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनके बच्चे भी फिल्मों में करियर बना रहे हैं. हालांकि कुछ ऐसे स्टारकिड्स भी हैं, जिनका एक्टिंग करियर कुछ खास अच्छा नहीं रहा है. वहीं, हम एक ऐसी ही स्टार किड के बारे में बात करेंगे, जो बॉलीवुड में तो फ्लॉप रही है लेकिन साउथ सिनेमा में इस हसीना ने खूब नाम कमाया है. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

दरअसल हम जिस स्टारकिड के बारे में बात कर रहे हैं, वो आज 40 साल की हो गई हैं और अभी तक कुंवारी हैं.

हम बात कर रहे हैं श्रुति हासन की, जो आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का बर्थडे 28 जनवरी 1986 को मद्रास में हुआ था. वह सुपरस्टार कमल हासन और सारिका ठाकुर की बेटी हैं. श्रुति ने सिरिफ एक्ट्रेस हैं बल्कि एक सिंगर, म्युजिशियन भी हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में जगह हासिल की है.

श्रुति ने चेन्नई के एबाकस मोंटेसरी स्कूल से अपनी पढ़ाई की और वहीं पर उन्होंने दसवीं तक शिक्षा हासिल की. इसके बाद उन्होंने मुंबई के सेंट एंड्रयूज कॉलेज से साइकोलॉजी की. एक्ट्रेस को बचपन से ही म्यूजिक और सिनेमा काफी पसंद था. इसी के कारण उन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया के म्यूजिशियंस इंस्टीट्यूट में जाकर म्यूजिक की ट्रेनिंग ली.

श्रुति हासन ने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि तेलुगु, तमिल सिनेमा में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. एक्ट्रेस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सिर्फ छह साल की उम्र में कमल हासन की 1992 की फिल्म थेवर में काम किया. इसके बाद वह कमल हासन की डायरेक्शन फिल्म हे राम में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आईं. एक्ट्रेस ने हिंदी और तमिल में रामा रामा गाना भी गाया था.

बतौर लीड एक्ट्रेस श्रुति ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की. उन्होंने फिल्म लक से बॉलीवुड में एक्टिंग शुरू की. फिल्म में इमरान खान, संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती नजर आए थे. फिल्म ऐसे तो सिनेमाघरों में फ्लॉप रही थी. हालांकि इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में रमैया वस्तावैया, डी डे, गब्बर इज बैक, वेलकम बैक, रॉकी हैंडसम जैसी कई फिल्मों में काम किया.

इन सभी के अलावा श्रुति ने साउथ फिल्मों में अपना खूब नाम कमाया. उन्होंने 2011 में आई फिल्म 'अनागनगा ओ धीरुडू' से शुरुआत की. इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद वह 'रेस गुर्रम', कुली, सालार, क्रैक, लबाम, वाल्टर वीरय्या जैसी कई साउथ फिल्मों में काम किया.

इन सभी के अलावा श्रुति ने साल 2009 में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर शुरुआत की. उन्होंने उन्नैपोल ओरुवन प्रोडक्शन से काम शुरू किया और खुद म्यूजिक तैयार किया.

बता दें कि श्रुति हासन 40 साल की हो चुकी हैं, लेकिन वह अभी तक कुंवारी हैं. बीते दिनों वह संतनु हजारिका को डेट कर रही थीं, लेकिन बीच में कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थी. हालांकि बताया जा रहा है कि फिलहाल श्रुति सिंगल है और अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं.

First published on: Jan 28, 2026 10:24 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.