---विज्ञापन---
30 साल का करियर 18 फ्लॉप फिल्में, 2025 में बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ बन छा चुका है ये हीरो

बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखा गया हैं कि स्टार किड्स को भले ही आसानी से मौका मिलता हो, लेकिन वे अपनी बेहतरीन एक्टिंग और शानदार काम के जरिए ही दर्शकों के दिलों में जगह बना पाते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करेंगे, जिनके पिता इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में रहे हैं और ये एक्टर खुद भी अपना नाम कमाने में कामयाब रहा है. 30 साल के करियर में इस एक्टर ने 18 फ्लॉप फिल्में दी है और 2025 में इसने बॉक्स ऑफिस पर राज किया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अक्षय खन्ना की. जो कि आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई में हुआ था. अक्षय कुमार सुपरस्टार रहे विनोद खन्ना के बेटे हैं.

अक्षय ने साल 1997 में आई फिल्म हिमालय पुत्र से डेब्यू किया था. इसके बाद वह जे-पी दत्ता की वॉर ड्रामा मूवी बॉर्डर में नजर आए थे और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. इस मूवी के लिए अक्षय को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा अक्षय ताल जैसी ब्लॉकबस्टर म्यूजिकल फिल्म का भी हिस्सा थे. उन्होंने हलचल, दिल चाहता है, 36 चाइना टाउन, तीस मार खान, हमराज, दीवानगी, गांधी माय फादर, रेस, आक्रोश, मॉम, इत्तेफाक, दृश्यम 2, छावा जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है.

अक्षय खन्ना ने अपने 30 साल के करियर में बेहतरीन काम किया है. लेकिन इस दौरान उन्होंने 18 फ्लॉप फिल्में भी दी हैं. उनकी डेब्यू फिल्म हिमालय पुत्र, मोहब्बत, आ अब लौट चलें, सलाम ए इश्क, गली गली चोर है, जैसी कई फिल्में फ्लॉप रही हैं.

वहीं, साल 2025 अक्षय खन्ना ने लिए शानदार रहा है. दरअसल, आदित्य धर की निर्देशित फिल्म धुरंधर 2025 दिसंबर में रिलीज हुई थी और यह ब्लॉकबस्टर हिट रही थी. फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का रोल किया था और अपने इस खतरनाक रोल को लेकर वह खूब चर्चा में रहे थे.इस मूवी में उनकी एक्टिंग, डांस सभी लोगों ने खूब पसंद किया था. मूवी ने दुनिया भर में 1300 करोड़ से अधिक कमाई की थी.

अक्षय खन्ना के काम को लेकर बात करें तो वह जल्द ही मूवी इक्का में नजर आएंगे. इसके अलावा वह तेलुगु मूवी महाकाली में भी दिखाई देंगे.