---विज्ञापन---
इस सीन को शूट करने के लिए 12 दिन तक नहीं नहाया था ये एक्टर, फिल्म में चबा डाले थे 100 पान

बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए उसके एक-एक सीन के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. कई बार एक्टर और एक्ट्रेस अपना वजन बढ़ाते हैं या फिर घटाते हैं. या फिर अपने बाल लंबे करते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने एक सीन शूट करने के लिए 12 दिनों तक नहीं नहाया था और एक फिल्म में वह 100 पान चबा गए थे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं आमिर खान की, जो कि आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. आमिर को फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक का समय बीत चुका है और उन्होंने इस दौरान तमाम शानदार फिल्में की है. उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता हैं. क्योंकि वह किसी भी फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग से जान डाल देते हैं. वहीं, आज हम एक्टर से जुड़े कुछ दिलचस्प बातों के बारे में जानेंगे.

आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म यादों की बारात से की थी. इसके बाद वह मूवी होली में नजर आए थे, जो कि फ्लॉप रही थी. हालांकि उसके बाद वह बतौर लीड एक्टर जूही चावला के साथ कयामत से कयामत तक में साथ दिखे थे और यह मूवी जबरदस्त हिट रही थी. इसके अलावा वह हम है राही प्यार के, रंगीला, अंदाज अपना अपना, परम्परा, राजा हिंदुस्तानी, गुलाम, तलाश, पीके, दंगल, जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है.

आमिर खान किसी भी किरदार को परफेक्ट तरीके से दिखाने के लिए कुछ भी करते हैं. दरअसल, एक्टर कई दफा इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह ज्यादा नहाना पसंद नहीं करते हैं और उन्होंने एक फिल्म के सीन शूट के लिए कुछ ऐसा ही किया था. दरअसल, कॉफी विद करण में आमिर ने खुलासा किया था कि फिल्म 'गुलाम'में एक्शन सींस के दौरान उन्हें गेटअप और मेकओवर ना बदलना पड़े इसके लिए उन्होंने 12 दिनों तक नहाया नहीं था.

आमिर खान की फिल्म पीके एक जबरदस्त हिट थी. इस फिल्म में उनके अलग रोल को काफी पसंद किया था. फिल्म के कई सीन्स में वह पान खाते हुए दिखे थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में अपने किरदार को एकदम परफेक्ट दिखाने के लिए आमिर खान 100 से भी ज्यादा पान चबा गए थे.

आमिर खान के पास भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है. दरअसल, उनकी फिल्म दंगल भारत की सबसे ज्यादा कमाऊ मूवी है. इस मूवी ने दुनिया भर में 2000 करोड़ का कलेक्शन किया था और इस तरह से इसने बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला. यहां तक कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 भी आमिर की इस मूवी के करीब नहीं पहुंच पाई है.

बता दें कि आमिर खान जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगे. जिसका रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में नाम बदल दिया गया है और अब इसका नाम बंटवारा 1947 कर दिया गया है.